Snake News: E-Rickshaw चालक का विशाल अजगर से प्रेम ! पूरे जिले में हो रही है पहल की सराहना

E-Rickshaw चालक सीआरपीएफ कैंप की तरफ से यात्री पहुंचाकर लौट रहे थे। सीआरपीएफ कैंप से विरायतन जाने वाले सड़क पर कोणार्क नगर से मार्क्सवादी नगर के बीच सड़क पर घायल अवस्था में बेहोश पड़े अजगर पर उनकी नज़र पड़ी।

Snake News Rajgir: विशाल अजगर का नाम सुनते ही लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं, अगर गलती से नज़र पड़ जाए तो दूर भाग जाते हैं। वन विभाग की टीम या फिर स्नैक कैचर को बुलाकर सांप का रेस्क्यू करवाने में जुट जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसी खबर से रूबरू करवाने जा रहे हैं, जिसे पढ़कर आप भी कहेंगे। वन्य जीव के साथ प्रेम का नज़ारा वाकई काबिले तारीफ़ है। दरअसल नालंदा जिले के राजगीर में एक ई रिक्शा चालक ने सड़क किनारे घायल विशाल अजगर देखा तो वहां रुक गए। इसके बाद उन्होंने स्थानीय थाना के अध्यक्ष मुश्ताक अहमद की मदद से सांप का इलाज करवाया और इसके बाद उसे सुरक्षित वन विभाग की टीम को भी सौंप दिया।

घायल अवस्था में बेहोश पड़ा था विशाल अजगर

घायल अवस्था में बेहोश पड़ा था विशाल अजगर

ई रिक्शा चालक सीआरपीएफ कैंप की तरफ से यात्री पहुंचाकर लौट रहे थे। सीआरपीएफ कैंप से विरायतन जाने वाले सड़क पर कोणार्क नगर से मार्क्सवादी नगर के बीच सड़क पर घायल अवस्था में बेहोश पड़े अजगर पर उनकी नज़र पड़ी। उन्होंने तुंरत मामले की सूचना राजगीर थानाध्यक्ष मुश्ताक अहमद को दी। मुश्ताक अहमद ने उन्हें अजगर सांप को उठाकर थाना लाने के लिए कहा। थाना अध्यक्ष की बात सुनने के बाद ई-रिक्शा चालक ने अपनी जान की परवाह किए बगैर हिम्मत और दरियादिली का सबूत पेश किया। घायल पड़े अजगर को बोरी में बांध कर थाना ले कर गए। थाना पहुंचने के थानाध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने वेटनरी डॉ. थाना में ही अजगर का इलाज कराया।

विशाल अजगर का करवाया इलाज

विशाल अजगर का करवाया इलाज

अजगर का इलाज करवाने के बाद इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी गई। सूचना पाकर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और विशाल अजगर को अपने साथ ले गए। वहीं सांप को सुरक्षित पास के जंगल में छोड़ दिया गया। ई-रिक्शा चालक की दरियादिली की चर्चा पूरे ज़िले में हो रही है। ई-रिक्शा चालक श्याम कुमार राजगीर थाना क्षेत्र के दहचनी पोखर का निवासी है। अपने इस पहल से वह पूरे ज़िले में सुर्खियों में छाया हुआ है।

15 फीट के विशाल अजगर ने उड़ाए होश

15 फीट के विशाल अजगर ने उड़ाए होश

बिहार के सिवान जिले के हबीब नगर गांव से भी 15 फीट के विशाल अजगर मिलने की खबर सामने आ चुकी है। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद सांप का रेस्क्यू कर वन विभाग की टीम को सौंप दिया था। स्थानीय लोगों की मानें तो विशाल अजगर पेड़ से लटका हुआ था, लोग उसके नज़दीक से गुज़र रहे थे। जब लोगों ने गौर से देखा तो पता चला की वह पेड़ की टहनी नहीं 15 फीट का विशाल अजगर है।

आग की तरह फैल गई सांप मिलने की खबर

आग की तरह फैल गई सांप मिलने की खबर

विशाल अजगर को देखने के बाद ग्रामीणों के होश उड़ गए। विशाल सांप की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई। फिर क्या थी वहां सांप को देखने के लि भीड़ जुटने लगी, लेकिन सांप के डर से कोई भी नजदीक जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणो नें सांप को काबू किया और वन विभाग की टीम को सौंप दिया।

Recommended Video

    Snake News: E-Rickshaw चालक का विशाल अजगर से प्रेम ! पूरे जिले में हो रही है पहल की सराहना

    ये भी पढ़ें: Snake In Bihar: बेगूसराय में मिला 5 करोड़ का सांप, इन कामों के लिए होती है बड़े पैमाने पर तस्करी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+