बिहार: जमुई सड़क हादसे में 6 की मौत, सुशांत सिंह राजपूत के दूर के थे रिश्तेदार
पटना, 16 नवंबर। बिहार के जमुई जिले में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। ये हादसा जमुई के पिपरा गांव के पास हुआ। यहां एक एसयूवी कार की टक्कर एलपीजी सिलेंडर से लदे एक ट्रक से हो गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 4 लोग इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ये हादसा हलसी पुलिस स्टेशन के पास हुआ है।

Recommended Video
हादसे में मारे गए लोग थे सुशांत के रिश्तेदार
जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में मारे गए सभी लोग दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के दूर के रिश्तेदार थे। उनकी गाड़ी लखीसराय जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 333 पर एक ट्रक से टकरा गई। ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी में सवार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में मारे गए सभी लोग पटना से लौट रहे थे, जहां वो हरियाणा के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ओपी सिंह की बहन गीता देवी के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। बता दें कि ओपी सिंह भी सुशांत सिंह राजपूत के बहनोई हैं।
घायलों के बारे में जानकारी
इस हादसे की जानकारी देते हुए लखीसराय के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुशील कुमार ने बताया है कि ये हादसा हालसी थाने के पिपरा में अपग्रेडेड मिडिल स्कूल के पास हुआ था। उन्होंने बताया कि कार के अंदर 10 लोग सवार थे, जिसमें से 6 की मौत हो गई बाकि 4 गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। दो घायलों बालमुकुंद सिंह और दिल खुश सिंह को बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया है, जबकि शेष दो बाल्मीकि सिंह और टोनू सिंह को लखीसराय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रविवार को भी जिले में हुआ था एक हादसा
आपको बता दें कि जमुई में रविवार को भी एक भीषण सड़क हादसा हुआ था, जिसमें एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दो युवकों को कुचल दिया था। इसमें एक शख्स की मौत मौके पर ही हो गई थी, जबकि दूसरे को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया था। मृतक युवक की पहचना कन्हैया यादव और गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान सनोज यादव के रूप में हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications