Sitamarhi News: युवती को कर रहा था ब्लैकमेल, शिकायत करने गई तो रेप कर फिर बनाया वीडियो, हुई कार्रवाई
Sitamarhi Crime News: बिहार के सीतामढ़ी से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने नाबालिग युवती का नहाते हुए वीडियो बना लिया। इसके बाद युवती को उसके वीडियोज़ दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा। जब युवती आरोपी के घर शिकायत करने पहुंची तो फिर युवक ने उसे हवस का शिकार बनाया। आइए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला।
सीतामढ़ी के मेजरगंज थाना क्षेत्र का यह पूरा मामला है, जहां युवती के नहाने का वीडियो गांव के युवक ने रिकॉर्ड कर लिया। युवती को वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा, कहा की अगर उसकी बात नहीं मानोगी तो वीडियो वायरल कर देगा।

आरोपी युवक की धमकी के बाद वह उसके घर शिकायत करने पहुंची, जहां युवक ने उसके साथ रेप किया और वीडियो बना लिया। आरोपी ने बाद में वीडियो और फोटोज़ वायरल भी कर दिया। पीड़िता ने गुरुवार को मामले में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पीड़िता ने बताया कि करीब 2 साल पहले वह अपने घरे के बाहर रोज़ाना की तरह हैंडपंप पर नहा रही थी। नहाने के बाद कपड़े बदलने गई, इतने ही देर में आरोपी आया और नहाते हुए फोटो-वीडियो मोबाइल में दिखाया। उससे फोन छीनने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो पाई।
युवती ने कहा कि कुछ समझ नहीं आ रहा था कि क्या करूं, इसके बाद सोचा की उसके परिवार वालों से शिकायत कर दूं। शिकायत करने उसके घर पर गई तो वहां उसने मेरे साथ गलत काम किया और उसका भी वीडियो बना लिया। इसके बाद धमकी दी कि अगर किसी को कुछ बताया तो जान से मार दूंगा। वहीं फोटो और वीडियो वायरल करने की भी धमकी दी।
युवक ने अब लड़की की वीडियो और फोटो वायरल कर दी है। पीड़िता ने मेजरगंज थाने में आरोपी युवक, उसके माता-पिता, बहन और दोस्त के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई। मामले को संज्ञान में लेते हुए युवती के बयान के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications