जीजा संग फरार हुई BDO की पत्नी, पति ने पहले लगाये थे आरोप, अब बदल गए सुर, जानिए मामला
Sitamarhi News: बिहार के सीतामढ़ी ज़िले से 'पति, पत्नी और वो' जैसा मामला सामने आया है। जहां पति ने पहले अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए और फिर सारे आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए पत्नी को साथ रखने की बात कही है। पति का ने अपनी पत्नी पर जीजा संग प्रेम प्रसंग का मामला बताते फरार होने का मामला दर्ज करवाया था।
BDO ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि उसकी पत्नी का अपने जीजा के साथ कई दिनों से अवैध संबंध चल रहा था। इस बात का विरोध करने पर उसकी पत्नी और जीजा (पत्नी के बहनोई) ने मारपीट की और भाग गए। वहीं बीडीओ का आरोप था घर में रखे 6 लाख रुपये और जेवर लेकर दोनों फरार हो गए हैं। पुलिस मामले में संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई करे।

पति द्वारा शिकायत दर्ज करवाने के बाद पत्नी ने भी थाने में पति के खिलाफ दहेज़ प्रताड़ना के मामला दर्ज करवा दिया। पत्नी अपने मायके में बेतिया के महिला थाने में पति पर कई गंभीर आरोप लगाए। महिला का आरोप है कि शादी में उसके घर वालों ने तोहफ़े में घर का सामान और 10 लाख रुपये कैश दिया था।
शादी में काफी कुछ देने के बाद भी ससुराल खुश नहीं थे, वह लोग लगातार लड़की के घर वालों पर स्कॉर्पियो देने का दवाब बना रहे थे। लड़की के घर वालों ने जब मांग पूरी नहीं की तो पति और उसके ससुराल वालों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था।
महिला ने शिकायत में ननंद पर भी घंटों बाथरूम में बंद कर देने का आरोप लगाया। वहीं कहा कि खाना भी वक्त पर नहीं देते थे। वह लोग कहते थे कि अगर तुम्हारा भाई स्कॉर्पियो गाड़ी नहीं देगा तो तुम्हारी ज़िंदगी नर्क बना देंगे, या नहीं तो तुम यहां भाग जाओ।
पत्नी की शिकायत के बाद पति के भी स्वर बदल गए, उन्होंने अपने द्वारा दी गई शिकायत को बेबुनियाद बताते हुए महिला थाना (बेतिया) पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि मैं अपनी शिकायत वापस लेता हूं। वहीं पत्नी की कहना है कि पति द्वारा लगाए गए आरोपों से वह मानसिक तनाव में थी। इलाज के लिए GMCH बेतिया ले जाया गया।
सीतामढ़ी के नानपुर प्रखंड के BDO आबिद हुसैन ने कहा कि पत्नी के जाने की वजह से वह डर गए थे कि, कहीं कुछ ग़लत क़दम नहीं उठा ले। इसलिए बचाव में शिकायत दर्ज करवाई थी, लेकिन अब शिकायत वापस ले लिया है। अपनी खुशी से पत्नी को घर वापिस ले जाना चाहता हूं।












Click it and Unblock the Notifications