सीतामढ़ीः ससुर के Whatsapp पर आई होने वाली बहू की अश्लील फोटो, प्रेमी ने खींची थी तस्वीरें
सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां प्रेमी ने प्रेमिका के शादी तय होने पर उसके ससुराल वालों को लड़की की अश्लील तस्वीरें भेज दीं। सिरफिरे प्रेमी ने पहले प्रेमिका की अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर शादी करने का दबाव बनाया और जब प्रेमिका नहीं मानी तो युवक ने लड़की की अश्लील तस्वीर उसके होने वाले ससुराल भेज दीं। आरोपित प्रेमी ने लड़के वालों के परिजनों के मोबाइल पर जब लड़की की अश्लील तस्वीर भेजी तो शादी की बात खत्म हो गई। लड़के वालों ने शादी करने से इनकार कर दिया।

लड़की का पहले से चल रहा था प्रेम प्रसंग
वहीं प्रेमी के इस हरकत से परेशान प्रेमिका के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। साथ ही फेसबुक पर भी अश्लील फोटो डालने के मामले में भी शिकायत दर्ज कराई। युवती के चाचा ने पुलिस को दिये गए आवेदन में बताया है कि आरोपित युवक का उनकी भतीजी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात से परिवार के लोग अनजान थे।

लड़की के होने वाले ससुराल में प्रेमी ने भेजा अश्लील फोटो
जब उन्होंने अपनी भतीजी की शादी के लिए रिश्ता तय किया तो आरोपित ने होने वाले रिश्तेदारों को अश्लील फोटो और अपशब्द लिखकर मैसेज भेजना शुरू कर दिया। जिसके चलते लड़के वाले नाराज हो गए और शादी करने से इनकार कर दिया। यही नहीं आरोपित युवक लड़की के व्हाट्सएप पर भी लगातार धमकी दे रहा है।

प्नेमिका ने शादी के लिए किया मना तो दी धमकी
शादी न होने पर अंजाम और ज्यादा खतरनाक होने की बात कह रहा है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग मोबाइल के जरिये ही शुरू हुआ था। पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में जुटी हुई है और आरोपित अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

जमुई में अंधविश्वास के चलते की 8 साल के बच्चे की हत्या
बिहार के जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र के चाय गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां अंधविश्वास के चलते 21 वर्षीय युवक ने 8 साल के बच्चे की बलि दे दी। मृतक बच्चे का नाम मिथुन कुमार है। जबकि आरोपित युवक का नाम लाटो दास है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मिथुन मंगलवार की दोपहर से ही लापता था, जिसकी खोजबीन में परिजन जुटे हुए थे।

आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि आरोपित युवक लाटो बच्चे को बाइक पर बैठा कर लोगाय पहाड़ी पर ले गया और फिर मुंह दबाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद चाकू से बच्चे का गला रेत दिया। आरोपित युवक ने अंधविश्वास के चलते वारदात को अंजाम दिया है। मृतक बच्चा चाय का रहने वाला है, हत्यारा भी उसी गांव का है। जानकारी के अनुसार बच्चा मंगलवार के दोपहर से लापता था, जिसकी तलाश घरवालों ने की थी।

युवक ने अपने सपने के बारे में बताया
बताया जा रहा है कि आरोपी लाटो बच्चे को बाइक पर बिठा कर लोगाय पहाड़ी पर ले गया और फिर मुंह दबाकर बेहोश कर दिया. बच्चे को बेहोश करने के बाद उसने चाकू निकाला और उसी से गला रेत कर हत्या कर दी। अपराध स्वीकारते हुए पुलिस की पूछताछ में युवक ने बताया कि उसे सपना आता था कि किसी को मार दोगे तो तुम ठीक हो जाओगे। इसलिए मैंने बच्चे को पहाड़ी पर ले जाकर मार दिया।












Click it and Unblock the Notifications