SIR 2025 News Update: वोटर लिस्ट में नाम नहीं, पुराने में था,क्या करें?, मतदाताओं के हर सवालों का जवाब है यहां
SIR 2025 News Update: क्या आपका नाम वोटर लिस्ट में है?, नाम है, मगर पता गलत है!, 18 का हो गया हूं, लेकिन वोटर कार्ड नहीं बना! आपके जैसे हजारों लोगों के मन में SIR 2025 को लेकर यही सवाल हैं और अब इनका जवाब आपके पास है।
जनता के सवाल और सीधा जवाब:

सवाल 1: SIR 2025 आखिर है क्या?
जवाब: SIR यानी Special Intensive Revision, यानी वोटर लिस्ट को अपडेट करने की विशेष मुहिम। इसमें नए वोटरों को जोड़ने, पुराने रिकॉर्ड सुधारने और मृत या डुप्लीकेट नाम हटाने का काम होता है।
सवाल 2: मुझे कैसे पता चलेगा कि मेरा नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं?
जवाब: वेबसाइट voters.eci.gov.in पर जाएं। अपनी EPIC संख्या या नाम से चेक करें। ECINET ऐप पर भी जानकारी मिल जाएगी
सवाल 3: नाम है, लेकिन पता या उम्र गलत है, क्या करें?
जवाब: Form 8 भरें, सही दस्तावेज संलग्न करें। BLO या ऑनलाइन माध्यम से जमा करें
सवाल 4: मेरा नाम लिस्ट में नहीं है, क्या अब वोट डालने का हक नहीं?
जवाब: बिलकुल है! अगर आपका नाम छूटा है तो Form 6 भरें। एक घोषणापत्र और पहचान/पता प्रमाण के साथ जमा करें। BLO आपकी मदद करेंगे।
सवाल 5: मैं अभी 17 का हूं, क्या अभी जोड़ सकते हैं?
जवाब: अगर आप 1 जुलाई 2025 तक 18 वर्ष के हो गए हैं या 1 अक्टूबर 2025 तक हो जाएंगे, तो आप अभी Form 6 के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
विशेष कैम्प जानकारी
तिथि: 2 अगस्त से 1 सितंबर 2025
दिन: सोमवार से रविवार (हर दिन)
समय: सुबह 10:00 से शाम 5:00 तक
स्थान: बिहार के सभी जिलों में प्रखंड/अंचल कार्यालय और नगर निकाय कार्यालय
ऑनलाइन विकल्प भी उपलब्ध हैं:
voters.eci.gov.in पर लॉग इन करें
ECINET ऐप से BLO और ERO से जुड़ें
फॉर्म डाउनलोड करें या ऑनलाइन भरें
ज़रूरी फॉर्म की सूची:
Form 6- नया नाम जोड़ने के लिए
Form 7- नाम हटाने के लिए
Form 8- सुधार या स्थानांतरण के लिए
Annexure-D- अगर आप बिहार के बाहर से स्थानांतरित हो रहे हैं
अब सवाल नहीं, सिर्फ समाधान!
चुनाव आयोग ने अपना काम शुरू कर दिया है,अब आपकी बारी है। अपने क्षेत्र के BLO से संपर्क करें, ऑनलाइन लॉग इन करें, और अपना वोटर रजिस्ट्रेशन पूरा करें। क्योंकि जब लोकतंत्र की बात आती है, तो हर एक नाम मायने रखता है और वो नाम है आपका।अब यह आप पर है कि आप इस प्रक्रिया का हिस्सा बनते हैं या सिर्फ तमाशबीन रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications