नाबालिग के साथ अश्लील हरकत के आरोपी IRS ऑफिसर की पत्नी ने मांगा तलाक, 1 करोड़ गुजारा भत्ता की रखी मांग
पटना। सिक्किम की नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी के आरोपी निलंबित IRS अधिकारी की पत्नी ने उनसे तलाक मांगा है। आरोपी अधिकारी रामबाबू गुप्ता की पत्नी दीप्ति ने पति से तलाक में 1 करोड़ रुपए के गुजारा भत्ते की मांग रखी है। पत्नी ने कोर्ट के सामने रामबाबू से गुजारा भत्ता में 60 लाख रुपए और 50 लाख मूल्य के जेवर, नकदी, कपड़े आदि की वापसी की गुहार लगाई है।

नाबालिग से छेड़खानी का आरोपी IRS अधिकारी
छेड़खानी के आरोप लगने के बाद पत्नी दीप्ति ने मधुबनी न्यायालय में तलाक की अर्जी दाखिल की और 26 मार्च को कोर्ट ने उनके वैवाहिक संबंध विच्छेद का मामला दायर कर 5 अप्रैल से उसपर सुनवाई शुरू कर दी। 14 मई को रामबाबू को भी कोर्ट में हाजिर की किया, जहां दोनों पक्षों के वकीलों ने अनी दलील रखी। दीप्ति ने कोर्ट के सामने अपने लिए 60 लाख रुपए गुजारा भत्ता के रूप में और 50 लाख के अपने गहने , कपड़े आदि वापसी की मांग रखी।

पत्नी को प्रताड़ित करता था अधिकारी
दीप्ति ने बताया कि 14 दिसंबर 2005 को उसकी शादी रामबाबू गुप्ता से हुई। शादी के बाद वो अपने ससुराल सीतामढ़ी के लक्ष्मीपुर चली गई, फिर पति के साथ पटना में रहने लगी। पति और ससुराल वालों ने उसे खूब प्रताड़ित किया। पति और उसके परिवारवालों ने दीप्ति की बेरहमी से पिटाई कर दी और उसके मायके से मिले करीब 45 लाख मूल्य के जेवर, नकदी, कपड़े छीनकर उसे घर से निकाल दिया।

कई बार हुई समझौते की कोशिश
दीप्ति ने बताया कि वो 2010 से पति से अलग होकर अपने मायके मधुबनी में रह रही हैं। उसके परिवारवालों ने कई बार समझौते की कोशिश की। सामाजिक स्तर पर पंचायत ने भी उन दोनों के बीच समझौते की कोशिश की, लेकिन रामबाबू और उनका परिवार नहीं माना। दीप्ति का कहना है कि यौन शोषण के आरोप लगने के बाद वो रामबाबू के साथ रहने की सोच भी नहीं सकती है। अब दीप्ति ने तलाक के साथ 60 लाख रुपए गुजारा भत्ता और अपने गहने, कपड़े वापस मांगे हैं।












Click it and Unblock the Notifications