Sitamarhi Road Accident: दर्दनाक सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत, गुस्साई भीड़ ने ट्रक को किया आग के हवाले

Road Accident in Sitamarhi Bihar: बिहार के सीतामढ़ी में बुधवार की देर शाम दर्दनाक सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई।

Seven People Died In Road Accident Sitamrhi Bihar News Update In Hindi

Road Accident In Sitamarhi: बुधवार की देर शाम बिहार के सीतामढ़ी जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भीषण सड़क हादसे में कई लोग जख्मी हुए हैं। वहीं 7 लोगों की मौत हो गई। चश्मदीदों की मानें तो हादसा इतना ज़बरदस्त था कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

3 लोगों की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। ग्रामीणों की मानें तो तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक और ऑटो की टक्कर हुई। जिसमें कई लोग जख्मी हो गए। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने सड़क को जाम कर ट्रक को आग के हवाले कर दिया।

मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को मंगाकर आग पर काबू पाया। वहीं भीड़ को खदेड़ते हुए स्थिति पर काबू पाया। सीतामढ़ी-पुपरी मार्ग पर पकड़ी चौक के पास हुए हादसे से स्थानीय लोगों में काफी नारज़गी है। वहीं लोग मुआवज़े की मांग भी कर रहे हैं। गांव में स्थिति अभी भी तनावपूर्ण है। पुलिस महकमा को मुस्तैद कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+