Bihar News: बेगुसराय के नूरपुर गांव से एक साथ 3 बच्चे लापता होने से सनसनी, पुलिस ने कही ये बात
Begusarai, Noorpur Village News: बिहार के विभिन्न ज़िलों से बच्चों के लापता होने की ख़बर आए दिन सामने आ रही है। ताज़ा मामला बेगूसराय ज़िले के नूरपुर गांव का है, जहां स्कूल गए 3 बच्चे लापता हो गए हैं। वहीं बच्चों के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है।
वन इंडिया हिंदी से गायब हुए बच्चों के परिजनों ने बताया कि उनका बच्चे 2 अक्टूबर को सुबह 6 बजे स्कूल के लिए निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे हैं। नूरपुर गांव निवासी पिंकी देवी ने कहा कि उनका बेटा सन्नी कुमार उम्र 15 साल, (पिता- लक्ष्मण कुमार) सुबह स्कूल के लिए निकला था।

स्कूल से वापस आने के बाद जब खोजबीन की तो नहीं मिला, इसके बाद स्थानीय थाना बरौनी ओ.पी में शिकायत दर्ज करवाने गए। वहां कहा गया कि आधार कार्ड और आवेदन लिख कर लाएं। जब सारे दस्तावेज़ लेकर गए तो कहा गया कि आवेदन सही से नहीं लिखा फिर से लिखकर लाएं।
Recommended Video
आवेदन फिर से देने के बाद पुलिस ने कहा ठीक है, मामले की जांच करेंगे, लेकिन उसके बाद से पुलिस की तरफ़ से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। पिंकी देवी ने कहा कि बरौनी लोडिंग प्लांट के पास बच्चे का साइकिल बरामद हुआ है।
बरौनी थाना पुलिस को बात पुलिस को बताते हुए कहा कि आस पास के CCTV फुटेज की जांच करें, उससे सुराग मिल सकता है, लेकिन पुलिसवालों ने गोलमटोल बात कर मामले को टाल दिया। वहीं लाडली ख़ातून ने बताया कि उनका बेटा मोहम्मद एजाज़ उम्र 11 वर्ष (पिता- मोहम्मद मुस्तफा) स्कूल गया उसके बाद घर वापस नहीं लौटा है।
नाज़मा खातून ने बताया कि उनका पोता मोहम्मद आमिर उम्र 13 साल (पिता- इब्राहिम) भी 2 अक्टूबर से लापता है। सुबह घर से स्कूल जाने निकला था, स्कूल ख़त्म होने के बाद घर नहीं पहुंचा तो लगा कही खेलने चला गया होगा। जब देर हुई तो उसे ढूंढने निकले लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। बच्चे का साइकिल बरामद हुआ है। वहां मौजूद गॉर्ड से पूछा तो उन्होंने बताया कि बच्चा साइकिल छोड़ कर भाग गया है।
बच्चा लापता होने के मामले में बरौनी थाना पुलिस ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार आवेदन लेकर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। वहीं बच्चों के परिजनों वन इंडिया हिंदी के ज़रिए अपील की थी कि बच्चे की जानकारी 9310842721, 9114348601 और 8051527336 पर संपर्क कर सूचित करने की महबरबानी करें।
ख़बर पर यह अपडेट है
वन इंडिया हिंदी पर ख़बर चलाने के बाद बच्चे को बरौनी रिफाइनरी के डिपो के पास से सकुशल बरामद कर लिया गया है। परिजनों ने वन िंडिया हिंदी का ख़बर को प्रमुखता से उठाने पर आभार व्यक्त करते हुए सभी लोगों का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि ख़बर प्रकाशित करने के बाद ही बच्चे मिले हैं। इसलिए हम सभी लोगों का दिल से शुक्रिया अदा करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications