Bihar News: 'वरिष्ठ IAS अधिकारी' अचानक पहुंचे स्लम एरिया, लोग भी रह गए हैरान, जानिए पूरा मामला
Senior IAS Officer: बिहार में कई सीनियर आईएएस अधिकारी हैं जो अपने कार्यशैली से लोगों को अपना मुरीद बना चुके हैं। इनमें से एक नाम वरिष्ठ IAS अधिकारी डॉ. एस सिद्धार्थ का भी जो कि, कई विभागों के अपर मुख्य सचिव की ज़िम्मेदारी संभाल रहे हैं।
पटना के गर्दनीबाग स्लम बस्ती में आज अचानक डॉ एस. सिद्धार्थ पहुंचे। बिहार शिक्षा विभाग के बड़े अधिकारी को स्लम एरिया में देख स्थानीय लोग भी हैरान थे, तो कुछ लोग डरे हुए भी थे। डॉ एस. सिद्धार्थ ने एक के बाद एक लोगों के घरों पर दस्तक देना शुरू किया।

मोहल्ले के लोग जमा हुए तो शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव की ज़िम्मेदारी निभा रहे डॉ. एस. सिद्धार्थ ने लोगों से पूछताछ की। उन्होंने लोगों से सवाल किया कि आपके बच्चे स्कूल क्यों नहीं गए। अभी कहां है। जो बच्चे मौजूद थे, उनसे स्कूल नहीं जाने की वजह पूछी।
डॉ एस. सिद्धार्थ ने बच्चों और उनके माता-पिता से कहा कि स्कूल में अगर कोई परेशानी है तो, वह बताएं। स्कूल में कुछ मसला नहीं है तो फिर बच्चों को स्कूल भेजें। बच्चे स्कूल नहीं जाएंगे तो इससे आप लोगों का ही होगा। कुल मिलाकर उन्होंने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए गार्जियन को जागरुक किया।
स्लम एरिया के हालातों का जायज़ा लेने के बाद अचानक डॉ एस. सिद्धार्थ स्थानीय सरकारी स्कूल का भी निरीक्षण करने पहुंचे। सरकारी स्कूल पहुंचने के बाद क्लास रूम में शिक्षिका और छात्रों को बैठा पाया। स्कूल ड्रेस में बच्चे नहीं थे, तो इसका जवाब वहां मौजूद टीचर से तलब किया।
शिक्षिका ने कहा कि स्कूल ड्रेस के लिए बच्चों को रुपये दे दिये जाते हैं, लेकिन वह लोग कपड़े नहीं सिलवाते हैं। वहीं बच्चों ने स्कूल ड्रेस नहीं पहनकर आने की वजह बताई कि गर्मी की वजह से ड्रेस नहीं पहनते हैं। इसके बाद डॉ. एस सिद्धार्थ ने बिजली कनेक्शन और पंखे का जायज़ा लिया कि बच्चों को क्लास रूम में हवा वगैरह की दिक्कत तो नहीं हो रही।
बच्चों को स्कूल में बेहतर सुविधा मिल रही या नहीं, इस मसले की भी उन्होंने छानबीन की और स्कूल के शिक्षक और प्रधान शिक्षक से भी सवाल जवाब किया। वहीं बच्चों की पढ़ाई कैसी हो रही है, इन सब चीजों की भी पड़ताल की और बच्चों की कॉपी चेक करते हुए उनसे भी जवाब तलब किए।












Click it and Unblock the Notifications