जेल में बंद बाहुबली शहाबुद्दीन की सेल्फी वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
ओवरकोट और क्लीन शेव चेहरे के साथ तस्वीर में दिखे शहाबुद्दीन पर कार्रवाई करने की प्रक्रिया को लेकर तरह-तरह के चर्चे हैं लेकिन वह जेल में बैठकर मजे से फोन इस्तेमाल कर रहा है।
पटना। आरजेडी के पूर्व सांसद और बाहुबली नेता शहाबुद्दीन की जेल के अदंर से नए लुक में सामने आई तस्वीर ने सियासी गलियारों में भी हलचल बढ़ा दी है। हत्या के मामले में जेल की सजा काट रहे शहाबुद्दी के सेल्फी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिससे जेल प्रशासन को भी होश उड़े हुए हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई। शहाबुद्दीन को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट मिलने की शिकायतें पहले भी आती रही हैं।

जेल के अंदर हुई छापेमारी
ओवरकोट और क्लीन शेव चेहरे के साथ तस्वीर में दिखे शहाबुद्दीन पर कार्रवाई करने की प्रक्रिया को लेकर तरह-तरह के चर्चे हैं लेकिन वह जेल में बैठकर मजे से फोन इस्तेमाल कर रहा है और तस्वीरों को शेयर भी कर रहा है। सीवान जिला प्रशासन ने तस्वीर वायरल होने की सूचना मिलने पर जेल में छापेमारी की। पुलिस ने शनिवार को इस बात की पुष्टि की है कि सीवान जेल में छापेमारी हुई है। इसमें तीन मोबाइल, चार सिम कार्ड और दो मोबाइल बैट्री जब्त की गई हैं। हालांकि, यह नहीं बताया गया कि इनमें वो फोन शामिल है या नहीं जिसका इस्तेमाल शहाबुद्दीन कर रहा था।
शहाबुद्दीन पर दर्ज हैं 36 केस
शहाबुद्दीन का जेल में भी राज चलता है। वह जेल के अंदरर जिस ठाठ से रहता है उससे उसके असर का अंदाजा लगाया जा सकता है। सीवान जेल के अधिकारियों ने इस बात को मानने से इनकार किया है कि जिस शख्स की तस्वीर को शहाबुद्दीन की तस्वीर बचाया जा रहा है। शहाबुद्दीन पर हत्या और अपहरण जैसे अपराधों के 36 मामले दर्ज हैं।












Click it and Unblock the Notifications