Bihar Politics: पूर्व मंत्री संतोष सुमन ने कहा बिहार में जंगलराज पार्ट-2, JDU प्रवक्ता ने किया तीखा प्रहार

Bihar Politics: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनज़र HAM पार्टी बिहार में सियासी ज़मीन मज़बूत करने की रणनीति तैयार कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और उनके बेटे पूर्व मंत्री संतोष सुमन आए दिन प्रदेश सरकार पर हमला बोल रहे हैं।

बिहार में महागठबंधन में शामिल हुए नीतीश कुमार के एक साल पूरे होने पर HAM के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन ने सीएम नीतीश कुमार पर ज़ुबानी हमला बोला है, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह साबित कर दिया है कि वह तानाशाह बनकर अपने मन की करते हैं, किसी की बात नहीं सुनते हैं। यह इंसानियत नहीं दर्शाता है।

JDU spokesperson Abhishek Jha scathing attack

संतोष सुमन ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार निरंकुश हो चुके हैं, बिहार में जंगलराज पार्ट-2 की एंट्री हो गई है। INDIA नाम रखने से जीत नहीं हासिल होने वाली है। मेरा नाम संतोष है तो ये ज़रूरी नहीं कि हम संतोषी ही होंगे। अंधेरे में दीया के टिमटिमाने पर लोग उसके पास दौड़ जाते हैं, हर कमज़ोर इंसान को सहारा चाहिए।

Recommended Video

    संतोष सुमन के जंगलराज पार्ट-2 के बयान पर JDU का पलटवार

    वन इंडिया हिंदी से ख़ास बातचीत में अभिषेक झा (प्रवक्ता, JDU) ने पूर्व मंत्री संतोष सुमन के बयान पर पलटवार किया है। अभिषेक झा ने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि जीतन राम मांझी और उनकी पार्टी लंबे समय तक हमारे नेता (नीतीश कुमार) के सहयोग में रहे। वह लोग कसमे खाते थे कि जब तक राजनीति में करेंगे नीतीश कुमार के साथ ही करेंगे।

    अपने ख़ुद के फ़ायदे के लिए उन्हें मौक़ा मिला तो पाला बदल लिया। पाला बदलने के साथ उनके सुर भी बदल गए। अब तक वह लोग नीतीश कुमार को विकास पुरुष, बिहार में कानून के राज की बात करते थे। लेकिन जैसे ही पाला बदला, भाजपा को तो खुश करना पड़ेगा।

    भारतीय जनता पार्टी को खुश करने के लिए जंगलराज पार्ट-2 की बात कर रहे हैं। जनता यह बात बहुत अच्छे से जानती है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज में 'Crime, Corruption, Communalism' से समझौता नहीं हो सकता है। ये नीतीश कुमार ही हैं, जिन्होंने जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री बनाया, अगर उनका व्यक्तिगत स्वार्थ होता तो राजनीति के इस शिखर पर जनता के आशीर्वाद से वह नहीं पहुंचते।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+