बिहारः 4 बच्चों के साथ घास काटने गई थी महिला तभी एक बेटा डूबने लगा तो बचाने के चक्कर में पांचों की मौत

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के मोरकाही गांव में सोमवार की देर शाम को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मां के साथ-साथ चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई है। दरअसल, महिला अपने दो बेटी और दो बेटों के साथ घास काटने जा रही थी तभी सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में उसका एक बच्चा गिर गया। उसे बचाने के चक्कर में एक के बाद एक सभी डूब गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाल कर अस्पताल ले जाया गया।

samastipur mother two son and two daughter died due to drowned

वहां डॉक्टर ने जांच करते हुए सभी को मृत घोषित कर दिया। पानी में डूब रहे बच्चों ने मदद के लिए शोर मचाया लेकिन जब तक लोग वहां पहुंचते बच्चे डूब चुके थे। मृतकों की पहचान रामपुकार यादव की पत्नी मोकरी देवी, पुत्री कोमल कुमारी, दौलत कुमारी, पुत्र पंकज कुमार और गोलू कुमार के रूप में हुई है। वहीं इस हादसे के बाद परिवार में केवल एक पिता रामपुकार यादव और बूढ़ी मां ही बची है।

वहीं चार बच्चे और उसकी मां की मौत की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटनास्थल के पास लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। स्थानीय लोगों ने तैराकों की मदद से सभी बच्चों की लाश को डबरे से बाहर निकाला। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने सभी बच्चों की लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार महिला अपने चार बच्चों के साथ मवेशी के चारा के लिए घास काटने गई थी, तभी हादसा हुआ। पीड़ित परिवार को 4 लाख का मुआवजा प्रदान किया जाएगा। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+