समस्तीपुरः एक रुपये भी नहीं मिला फसल का दाम तो गोभी के खेत में चला दिया ट्रैक्टर

समस्तीपुर। एक तरफ जहां देश की राजधानी दिल्ली में कई प्रदेश के किसान आंदोलन कर रहे हैं। वहीं देश के दूसरे राज्यों के किसान अपनी अलग-अलग समस्याओं से लड़ रहे हैं। बिहार के समस्तीपुर जिले में एक किसान ने अपनी परेशानी को खत्म करने के लिए तैयार गोभी की फसल पर ट्रैक्टर चलाते हुए रौंद दिया। पूरा मामला जिले के मुक्तापुर का है, यहां के किसान ओम प्रकाश यादव ने 4000 रुपये प्रति कट्ठा खर्च कर गोभी की फसल तैयार की थी।

samastipur farmer destroyed crop of cauliflower

उनकी इस खेती में कुल दो लाख रुपये की लागत आई थी। लेकिन किसान जब अपनी फसल लेकर मंडी पहुंचा तो वहां एक रुपये किलो भी भाव नहीं मिला। इसी दौरान गोभी का सही दाम नहीं मिलने पर दुखी किसान ओमप्रकाश ने अपनी तैयार फसल पर ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दिया।

फसल पर ट्रैक्टर चलाने के बाद पीड़ित किसान ने बताया कि पहले तो गोभी को मजदूर से कटवाना पड़ता है, फिर अपनी बोरी देते हुए उसे पैक करवाना होता है। इसके बाद ठेले या किसी दूसरी गाड़ी से मंडी पहुंचाना पड़ता। लेकि मंडी में आढ़त में एक रुपये प्रति किलो भी गोभी की फसल खरीदने को कोई तैयार नहीं है।

इसी वजह से फसल पर ट्रैक्टर चलवाना पड़ा। पीड़ित किसान ने कहा कि दूसरी बार उसकी फसल बर्बाद हुई है। इससे पूर्व भी उसकी फसल खरीदने वाला कोई नहीं था। किसान ने कहा कि अब वह अपनी जमीन पर गेहूं की बुआई करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार से एक रुपया लाभ नहीं मिल रहा है। इससे पहले उनका काफी गेहूं खराब हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+