पिता ने शराब पीने से किया मना तो बेटे ने सीने में उतार दी गोली, मौके पर हो गई मौत
सहरसा। बिहार के सहरसा जिले के सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कलयुगी बेटे ने शराब पीने से मना करने पर अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया। तमकुल्हा गांव के रहने वाले सिकंदर यादव का बेटा सोनू कुमार शराब का आदी है। वह शराब पीकर हंगामा करता था। पिता सिंकदर यादव ने सोनू को शराब पीने से मना किया। उस दौरान वह घर से निकल गया। रात के वक्त वह फिर शराब के नशे में धुत आया और पिता से झगड़ा करने लगा।

पिता सिकंदर यादव दरवाजे पर बैठे हुए थे। इसी दौरान सोनू ने अवैध हथियार से पिता को गोली मार दी। सोनु के द्वारा चलाई गयी गोली पिता के सीने में जा लगी। जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना के बाद हत्यारा पुत्र सोनु पति को वहीं छोड़कर फरार हो गया। इधर, सिकंदर यादव के मौत की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। शव को देखने वाले लोगों की भीड़ जुटने लगी। वहीं परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया था।
वहीं बांका जिले के थाना के ओरिया पंचायत के चंद्रपुरा गांव में भूमि विवाद को लेकर सौतेले भाई ने अपने ही भाई को पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव बरामद कर मामले की कर दी है। घटना सोमवार की देर रात्रि की है। मृतक प्रकाश राय (उम्र 50 वर्ष ) मृतक को चार लड़की एवं एक लड़का है । मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण किया करते थे।












Click it and Unblock the Notifications