Rupauli By Election Results: रुपौली में निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह की जीत

Rupauli By Election Results LIVE Updates In Hindi: बिहार की रूपौल सीट से विधायक बीमा भारती ने जेडीयू का दामन छोड़कर आरजेडी में शामिल हो गई थीं। इसके बाद उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया।

इस वजह से खाली हुई रूपौल सीट पर बुधवार 10 जुलाई को उपचुनाव हुआ था। उपचुनाव में इस सीट पर शाम 6 बजे तक 52.75 % मतदान हुआ।

Rupauli Bihar By Election Results 2024

इसके बाद आज मतगणना हुई, जिसमें निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह ने बाजी मार ली और इंडिया महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी बीमा भारती को हार का सामना करना पड़ा।

LIVE Feed
Jul 13, 2024, 3:25 PM IST

शंकर सिंह को कुल 67782 मत प्राप्त हुए

12वें राउंड में निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह को कुल 67782 मत प्राप्त हुए। इसके साथ ही उन्होंने करीब 8 हजार मतों से चुनाव जीत लिया। दूसरे नंबर पर जेडीयू के कलाधर मंडल को 59578 और आरजेडी प्रत्याशी बीमा भारती को 30108 मतों के साथ तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा।
Jul 13, 2024, 2:12 PM IST

निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह चल रहे आगे

11वें राउंड ​की गिनती में भी निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह 6 हजार से अधिक वोटों के साथ लीड बनाए हुए हैं।
Jul 13, 2024, 1:43 PM IST

दूसरे नंबर पर चल रहे कलाधर मंडल

दसवें राउंड ​की गिनती में जेडीयू के कलाधर प्रसाद मंडल को 52834 मिले हैं। निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह 5069 वोटों के साथ लीड बनाए हुए हैं।
Jul 13, 2024, 1:25 PM IST

5 हजार से अधिक वोटों की लीड के साथ शंकर सिंह आगे

10 राउंड की मतगणना में निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह 5 हजार से अधिक वोटों की लीड बना रखी है।
Jul 13, 2024, 1:01 PM IST

निर्दलीय शंकर सिंह कलाधर मंडल से हुए आगे

आठवें राउंड की गिनती के बाद निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह जेडीयू के कलाधर प्रसाद मंडल से 1763 मतों से आगे चल रहें हैं।
Jul 13, 2024, 12:01 PM IST

Rupauli By Election: 7वें राउंड में NDA और महागठबंधन को झटका

7वें राउंड की गिनती में 37137 वोटे के साथ 1036 वोटों के अंतर निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह आगे। जदयू प्रत्याशी कलाधर प्रसाद मंडल 36101 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर। राजद उम्मीदवार बीमा भारती 20253 मतों के साथ तीसरे स्थान पर।
Jul 13, 2024, 11:44 AM IST

Rupauli By Election: 6वें राउंड की गिनती में सामने आया चौंकाने वाला आंकड़ा

6वें राउंड की गिनती में 32209 वोटे के साथ 501 वोटों के अंतर से जदयू प्रत्याशी कलाधर प्रसाद मंडल आगे। निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह 31708 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर बरकरार, राजद उम्मीदवार बीमा भारती 16919 मतों के साथ तीसरे स्थान पर।
Jul 13, 2024, 11:36 AM IST

Rupauli By Election: 5वें राउंड की गिनती में कौन आगे?

5वें राउंड की गिनती में 27202 वोटे के साथ 1757 वोटों के अंतर से जदयू प्रत्याशी कलाधर प्रसाद मंडल आगे। निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह 25445 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर बरकरार, राजद उम्मीदवार बीमा भारती 14999 मतों के साथ तीसरे स्थान पर।
Jul 13, 2024, 10:31 AM IST

JDU का पलड़ा भारी, RJD की बीमा भारती पीछे

जदयू प्रत्याशी कलाधर प्रसाद मंडल 17303 मतों के साथ 4353 वोटों से आगे। निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह 12950 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर, राजद उम्मीदवार बीमा भारती 7856 मतों के साथ तीसरे स्थान पर।
Jul 13, 2024, 10:06 AM IST

रुपौली उपचुनाव में जदयू प्रत्याशी कलाधर प्रसाद मंडल 12132 मतों के साथ 5559 वोटों से आगे। निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह 6573 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर, राजद उम्मीदवार बीमा भारती 6365 मतों के साथ तीसरे स्थान पर।
Jul 13, 2024, 9:48 AM IST

रुपौली उपचुनाव में जदयू प्रत्याशी कलाधर प्रसाद मंडल आगे 2433 वोटों से आगे चल रहे हैं, उन्हें अभी तक 6588 वोट मिले हैं। निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह को 4155 वोट मिले हैं। वहीं महागठबंधन से राजद उम्मीदवार बीमा भारती 2359 वोटे से तीसरे नंबर पर हैं।
Jul 13, 2024, 9:35 AM IST

रुपौली उपचुनाव में जदयू प्रत्याशी कलाधर प्रसाद मंडल आगे चल रहे हैं। वह 2433 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी शंकर दूसरे नंबर हैं। महागठबंधन से राजद उम्मीदवार बीमा भारती तीसरे नंबर पर
Jul 13, 2024, 9:00 AM IST

बिहार के पूर्णिया जिले में रूपौली विधानसभा सीट आती है। बुधवार को हुए उपचुनाव में 52.75 फीसद वोटिंग हुई थी। 2020 विधानसभा चुनाव में इस सीट पर 61.19 फीसद वोटिंग हुई थी। पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र में रूपौली विधानसभा सीट आती है।
Jul 13, 2024, 8:33 AM IST

Bihar Rupauli By Poll Results: मतगणना हुई शुरू, कलाधर मंडल vs बीमा भारती में टक्कर कौन मारेगा बाजी

रुपौली सीट पर सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। कड़ी सुरक्षा सुरक्षा के बीच काउंटिंग हो रही है। कुछ ही देर में रूझान आने शुरू हो जाएंगे। रुपौली सीट पर राष्ट्रीय जनता दल की उम्मीदवार और पांच बार विधायक रह चुकी बीमा भारती और जनता दल यूनाइटेड के कलाधर मंडल के बीच टक्कर है।
Jul 13, 2024, 6:39 AM IST

मतगणना केंद्र पर कड़ी सुरक्षा

रुपौली के पूर्णिया कॉलेज में होगी मतों की गणना। इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे से यहां निगरानी रखी जा रही है।
Jul 13, 2024, 6:37 AM IST

सुबह 8 बजे शुरू होगी काउंटिंग

रुपौली विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी। जदयू के कलाधर मंडल और आरजेडी के बीमा भारती मैदान में हैं। दोनों की किस्मत का फैसला आज।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+