रोहतासः बहन के साथ किराना सामान लेने जा रही लड़की को बंधक बनाकर तीन लोगों ने किया गैंगरेप

रोहतास। बिहार के रोहतास ( Rohtas ) जिले के डेहरी थाना क्षेत्र के में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से मोहल्ले के तीन लड़कों ने गैंगरेप ( Gangrape ) किया। बताया जा रहा है कि लड़की अपनी बहन के साथ किराना दुकान पर सामान खरीदने जा रही थी। इसी दौरान घर के पास के ही तीन युवकों ने जबरन लड़की को उठा लिया और एक कमरे में ले गए फिर उसके साथ गैंगरेप किया और बाद में छोड़ दिया। घर लौटकर पीड़िता ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन डेहरी के महिला थाना पहुंचे और युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया।

rohtas three boys did misdeed with girl

इस मामले में पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस तीनों युवकों की खोजबीन में जुटी हुई है। वहीं इस पूरे वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद से सभी आरोपित फरार हैं। पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी बच्ची को झांसे में लेकर आरोपितों ने उसके साथ गैंगरेप किया। सभी आरोपित जान-पहचान के हैं। उनकी दो बेटियां हैं दोनों एक साथ ही सामान खरीदने गई थीं।

एक बहन को युवकों ने बांध दिया और दूसरी के साथ गैंगरेप किया। घटना के बाद से परविार सदमे में है। वहीं इस पूरे मामले पर डिहरी के एएसपी संजय कुमार ने बताया कि पीड़ित बच्ची के पिता के बयान के आधार पर आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस एक्शन में आ गई है। जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+