रोहिणी आचार्या ने तेजस्वी यादव की शादी को लेकर किया ट्वीट तो ट्रोलर्स ने कहा- भाभी की भी कुछ डिटेल शेयर करिये

पटना। बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव गुरुवार को या फिर आज सगाई कर सकते हैं। हालांकि इस संबंध में कोई पुष्टि नहीं हो पा रही थी। लेकिन तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्या ने ट्वीट कर इसकी पुष्टि कर दी है। रोहिणी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि भाई के सिर पर सेहरा है सजने वाला, खुशियों से गुलजार घर का आंगन है होने वाला।

यूजर्स ने किया ट्रोल

यूजर्स ने किया ट्रोल

हालांकि रोहिणी ने जैसे ही ट्वीट किया उसके आधे घंटे के भीतर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने ट्वीट पर रिप्लाई देते हुए लिखा कि खुशी की बात है, मगर तेज प्रताप की पत्नी वाला हाल इनके साथ मत कीजिएगा। वहीं एक यूजर ने लिखा कि बहुत-बहुत बधाई। तेजस्वी जी को नव जीवन की बेला में पधारने के लिए.. भाभी के बारे में भी कुछ डिटेल शेयर कीजिएगा।

दोस्त के साथ हो रही है शादी

दोस्त के साथ हो रही है शादी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तेजस्वी यादव की शादी पक्की हो गई है और दिल्ली में ही कल उनकी सगाई भी होने वाली है। बता दें कि जिस लड़की से तेजस्वी यादव की शादी होने वाली है वह उनकी दोस्त है। दोनों नई दिल्ली स्थित आरके पुरम दिल्ली पब्लिक स्कूल में साथ पढ़ते थे। लड़की हरियाणा की रहने वाली है और परिवार के साथ दिल्ली स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में रहती हैं।

अपने भाई-बहन में सबसे छोटे हैं तेजस्वी

अपने भाई-बहन में सबसे छोटे हैं तेजस्वी

यह शादी तेजस्वी यादव की पसंद पर हो रही है। लालू प्रसाद और राबड़ी देवी ने इस पर अपनी मुहर लगा दी है। बता दें कि तेजस्वी की सगाई पर RJD से कोई भी अभी बोलने को तैयार नहीं। तेजस्वी की शादी को लालू परिवार ने गोपनीय बना रखा है। तेजस्वी यादव अपने 9 भाई- बहन में सबसे छोटे हैं। उनकी उम्र 32 साल हो चुकी है। बाकी सभी की शादी लालू ने कर दी है। अब तेजस्वी की ही बारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+