रोहिणी विवाद के बीच मिलिए लालू की 'राजलक्ष्मी' से, जिनकी तीनों सास हैं राजपूत, देती हैं मॉडलों को टक्कर
Rohini Acharya Row: बिहार के सबसे बड़े सियासी परिवार यानी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के घर में इस वक्त भूचाल आया हुआ है। वजह है लालू की लाडली बेटी रोहिणी आचार्य का घर-परिवार और राजनीति को छोड़ना और अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव और उनके करीबियों पर संगीन आरोप लगाना।
पहले एक्स पर उन्होंने अपना दर्द बयां किया और उसके बाद उन्होंने जिस तरह से एयरपोर्ट पर रो-रोकर अपनी बात कही उसे देखकर सोशल मीडिया से लेकर न्यूज रूम तक सनसनी फैल गई।

लोग लालू और तेजस्वी की ओर टुकटुकी लगाए देख रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि वो इस बारे में जवाब देंगे, फिलहाल कई विरोधी दलों ने रोहिणी को सहानभूति दिखाई है और राजद के लोगों से प्रश्न भी कर रहे हैं। आइए इसी विवाद के बीच आपको लालू के परिवार का एक दिलचस्प कनेक्शन बताते हैं जो कि सपा संस्थापक स्व. मुलायम सिंह के परिवार से जुड़ा हुआ है।

लालू की सबसे छोटी बेटी राजलक्ष्मी है (Rohini Acharya Row)
दरअसल लालू की सबसे छोटी बेटी का नाम राजलक्ष्मी यादव है, जो कि मुलायम सिंह यादव के घर की बहू है। साल 1990 में जन्मी राजलक्ष्मी की शादी मुलायम सिंह यादव के पोते तेज प्रताप सिंह यादव से हुई है इसलिए अखिलेश यादव रिश्ते में राजलक्ष्मी के ससुर और उनकी पत्नी डिंपल यादव उनकी सास लगती हैं।

राजलक्ष्मी यादव की तीनों सास हैं राजपूत
यही नहीं रिश्ते में मुलायम के दूसरे बेटे प्रतीक और बहू अपर्णा भी राजश्री के सास-ससुर हैं और शिवपाल यादव के बेटा-बहू यानी कि आदित्य-राजलक्ष्मी भी लालू के सास-ससुर हैं। खास बात ये हैं कि उनकी तीनों सास राजपूत हैं और खूबसूरती में मॉडलों को मात देती हैं।

डिंपल, अपर्णा शादी से पहले थीं बिष्ट (Rohini Acharya Row)
डिंपल यादव उत्तराखंड की हैं और शादी से पहले उनका सरनेम बिष्ट था, उनके पिता एससी रावत रिटायर्ड आर्मी कर्नल हैं तो वहीं अपर्णा भी वरिष्ठ पत्रकार और सूचना आयुक्त रहे अरविंद सिंह बिष्ट की पुत्री हैं, जबकि राजलक्ष्मी तो मैहर राजघराने से हैं, वो हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की नवासी थीं।

लालू ने क्यों रखा बेटी का नाम राजलक्ष्मी?
राजलक्ष्मी तो फिलहाल राजनीति में सक्रिय नहीं हैं लेकिन डिंपल और अपर्णा पूरी तरह से राजनीति के मंच पर अपना सिक्का चला चुकी हैं। खास बात ये है कि ये दोनों महिलाएं सियासत की वजह से कम बल्कि अपनी ब्य़ूटी और स्टाइल के लिए यूथ और महिलाओं में काफी लोकप्रिय हैं। कहते हैं कि राजलक्ष्मी का जन्म तब हुआ जब लालू सीएम बने थे इसलिए उन्होंने उनका नाम उन्होंने 'राजलक्ष्मी' रखा।













Click it and Unblock the Notifications