Rohini Acharya: 'परिवार से नाता तोड़ रही हूं', कौन हैं रोहिणी आचार्य के पति? क्या करते हैं लालू के दामाद?
Rohini Acharya: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों के बाद केवल राजद ही नहीं बल्कि लालू के परिवार में भी उथल-पुथल मची हुई है, शनिवार को लालू की लाडली बेटी रोहिणी आचार्य ने जब राजनीति छोड़ने और परिवार से नाता तोड़ने की बात कही तो लालू फैमिली की अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई, जिसने सियासी गलियारों से लेकर सोशल मीडिया पर खलबली पैदा कर दी।
इससे पहले लालू ने मई 2025 में जब तेज प्रताप यादव को पार्टी-परिवार से बेदखल किया था तो उसके बाद भी तेज लगातार जयचंदों का नाम लेते रहे लेकिन खुलकर कभी कुछ नहीं कहा बल्कि अपनी अलग पार्टी बना ली।
लेकिन रोहिणी ने खुलकर चुनावों में करारी हार, पार्टी की दुर्दशा और परिवार से आउट होने के लिए संजय यादव, रमीज नेमत और तेजस्वी यादव का नाम लिया है, आपको बता दें कि शनिवार को उन्होंने एक्स पर लिखा- 'मैं राजनीति छोड़ रही हूं और अपने परिवार से नाता तोड़ रही हूं..संजय यादव और रमीज ने मुझसे यही करने को कहा था... और मैं सारा दोष अपने ऊपर ले रही हूं।'
'सारा देश पूछ रहा है कि पार्टी का ऐसा हाल क्यों हुआ' (Rohini Acharya)
उनका गुस्सा यहीं नहीं रूका उन्होंने आगे कहा कि 'सारा देश पूछ रहा है कि पार्टी का ऐसा हाल क्यों हुआ? लेकिन अगर आप इनके नाम ले लीजिए तो आपको बदनाम किया जाएगा, गाली दिलवाई जाएगी, यहां तक कि आपके ऊपर चप्पल उठाकर मारा जाएगा।'
लालू यादव को किडनी देकर दिया था जीवनदान (Rohini Acharya)
आपको बता दें कि साल 2022 में अपने पिता लालू यादव को किडनी देकर दूसरा जीवनदान देने वाली रोहिणी का जन्म 1 जून 1979 को पटना में हुआ था और वो लालू-रबड़ी की दूसरी संतान हैं। उन्होंने एमजीएम मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर से MBBS की डिग्री ली थी लेकिन कभी भी डॉक्टर बनकर प्रैक्टिस नहीं की।
साल 2002 में Rohini Acharya की हुई थी समरेश सिंह से शादी
उनके पति का नाम समरेश सिंह है, जिनसे उनकी शादी 2002 में हुई थी। समरेश ने हिंदू कॉलेज से अर्थशास्त्र में स्नातक की उपाधि प्राप्त करने के बाद दिल्ली स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स से स्नातकोत्तर किया है। इसके अलावा, उन्होंने इंस्टिट्यूट यूरोपियन डी'एडमिनिस्ट्रेशन डेस अफेयर्स (INSEAD) बिजनेस स्कूल से MBA किया था।
सिंगापुर में प्रबंध निदेशक हैं Rohini Acharya के पति
समरेश सिंह के पिता राव रणविजय सिंह, रिटायर्ड इनकम टैक्स ऑफिसर थे और लालू यादव के मित्र थे, इसी वजह से रोहिणी की शादी समरेश सिंह हुई थी, फिलहाल वो वर्तमान में सिंगापुर में एवरकोर पार्टनर्स में प्रबंध निदेशक हैं और इसी कारण रोहिणी सिंगापुर में रहती हैं। इस कपल को तीन बच्चे (दो बेटा और एक बेटी ) है।
Rohini Acharya की नेट वर्थ
रोहिणी ने 2024 का लोकसभा चुनाव भी लड़ा लेकिन वह भाजपा के राजीव प्रताप रूडी से पराजित हो गई थीं। सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाली रोहिणी 8.83 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं तो वहीं उनके पति के पास 8.08 करोड़ की संपत्ति है।चल और अचल संपत्ति को मिलाकर उनकी कुल संपत्ति लगभग 15 करोड़ रुपये के पास है, हलफनामे के मुताबिक रोहिणी समाज सेवा में सक्रिय हैं और उनकी अपनी वार्षिक आय 6.8 करोड़ रुपये है।
तेजस्वी यादव के काफी करीबी हैं संजय यादव
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, राजद के राज्यसभा सांसद संजय यादव को उनके भाई तेजस्वी यादव के सबसे करीबी सहयोगियों में से एक माना जाता है। वहीं, रमीज आलम तेजस्वी के पुराने दोस्त हैं और पड़ोसी उत्तर प्रदेश के एक राजनीतिक परिवार से आते हैं। रोहिणी का पहले भी संजय के साथ विवाद हुआ था। एचटी की रिपोर्ट के अनुसार, तेजस्वी की यात्रा के दौरान संजय के Expedition Vehicle की अगली सीट पर बैठने पर उन्होंने आपत्ति जताई थी।
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका
















Click it and Unblock the Notifications