बिहार: RSLP नेता मनीष साहनी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या
वैशाली। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) के नेता मनीष सहानी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने वैशाली जिले में स्थित उनके ऑफिस में घुसकर उन्हें गोली मारी है। हमलावर अभी पकड़ से बाहर हैं। घटना की कड़ी निंदा करते हुए पार्टी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट कर नीतीश कुमार सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, 'नीतीश कुमार जी कितनी लाशों के बाद होश में आएगा शासन?'

घटना वैशाली जिला के जन्दाहा प्रखंड परिसर की है। मनीष हाल ही में प्रखंड प्रमुख घोषित हुए थे। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना सोमवार दोपहर की है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।












Click it and Unblock the Notifications