'धर्म के मामले में किसी को बोलने का अधिकार नहीं', शिक्षा मंत्री की विवादित टिप्पणी पर तेज प्रताप यादव
Bihar News: बिहार की गठबंधन सरकार में शिक्षा मंत्री और आरजेडी के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर ने एक बार फिर रामचरितमानस पर विवादित टिप्पणी की है, जिसके बाद सियासी बवाल मचा हुआ है। बीजेपी जेडीयू-आरजेडी को जमकर घेर रही है। वही अब इस पूरे मामले में बिहार सरकार में मंत्री तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है।
दरअसल, बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने धार्मिक ग्रंथ रामचरितमानस की तुलना पोटेशियम साइनाइड से की है। जिसके बाद पूरे राज्य में सियासी घमासान मच गया है।

मालूम हो कि यह वही शिक्षा मंत्री ने जिन्होंने इससे पहले रामचरितमानस को समाज को बांटने वाला बताया था। अब गुरुवार (14 सितंबर) को पटना में हिंदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे, इस दौरान उन्होंने कहा कि पचपन तरह का व्यंजन परोस कर उसमें पोटेशियम साइनाइड मिला दीजिए तो क्या होगा, हिंदू धर्म ग्रंथ का हाल भी ऐसा ही है।
रामचरितमानस को पोटेशियम साइनाइड बताने वाले मंत्री के बयान पर आरजेडी नेता और मंत्री तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। तेज प्रताप ने अपने बयान में कहा कि मैं उनके बयान को महत्व नहीं देना चाहता। किसी को भी ऐसा बयान नहीं देना चाहिए।
'मैं बयान को तूल नहीं देना चाहता'
अपने बयान में तेज प्रताप यादव ने कहा कि मैं उनके बयान को महत्व नहीं देना चाहता। किसी को भी ऐसा बयान नहीं देना चाहिए। शिक्षा मंत्री क्या बोल रहे हैं और नहीं बोल रहे हैं उनके बयान पर नहीं जाना चाहता हूं। उनके बयान को तूल नहीं देना चाहता हूं।
शाह के दौरे पर तेज प्रताप का हमला
वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि अमित शाह जब आते हैं तभी ऐसा क्यों होता है। उन्हें शर्म नहीं आती वे बिहार में आ रहे हैं और बिहार को ही गाली दे रहे हैं। गुजरात में भी तो जंगलराज है।












Click it and Unblock the Notifications