जीतन राम मांझी के बचाव में आईं रोहिणी आचार्या, कहा- हिम्मत है तो बिना मांझी के सरकार चला कर दिखाओ
पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ब्राह्मणों के खिलाफ टिप्पणी कर बुरी तरह से फंस गए हैं। हालांकि उनके बचाव में लालू प्रसाद यादव की छोटी बेटी रोहिणी आचार्या ने ट्वीट किया है। रोहिणी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि बीजेपी वालों इतना नाटक क्यों? माँझी का साथ भी चाहिए और बयान पर रोना भी है? बिना माँझी के सरकार क्यों नहीं चलाते? स्वाभिमान मर गया क्या भाजपा वालों? हिम्मत है तो बिना माँझी के सरकार चला के दिखाओ?

वहीं रोहिणी आचार्या के इस चुनौती पर भाजपा के प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि जीतन राम मांझी ने जिन शब्दों का प्रयोग किया है वह सही नहीं है। सामाजिक सद्भाव बिगाड़ना कहीं से ठीक नहीं है। उसके बाद मांझी के खिलाफ जो लोग जीभ काटने की बात कर रहे हैं यह भी गलता है। इससे और अधिक तनाव पैदा होगा।
प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि जहां तक रोहिणी का सवाल है, वह हमें सलाह न दें कि किसके साथ रहना है और किसके साथ नहीं। उन्होंने कहा कि RJD के साथ गठबंधन में जो रहता है, उसे सम्मान नहीं दिया जाता। कांग्रेस के साथ भी RJD ने वही किया। इसलिए रोहिणी RJD को ही सलाह दें तो ज्यादा ठीक होगा।
भाजपा नेता गजेंद्र झा ने जीतन राम मांझी को लेकर विवादित बयान दिया है। गजेंद्र झा ने कहा कि जो भी मांझी की जुबान कटेगा वे उसे 11 लाख रुपये का इनाम देंगे। भाजपा नेता गजेंद्र झा ने मांझी पर सनातन धर्म के खिलाफ जानबूझकर बार-बार टिप्पणी करने का आरोप लगाया। गजेंद्र झा ने कहा कि अगर मांझी हिंदू सनातन धर्म को नहीं मानते हैं तो उन्हें धर्म परिवर्तन कर लेना चाहिए। जो भी ब्राह्मण का बेटा समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले मांझी की जुबान काटेगा उसे 11 लाख रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।
इसके अलावा गजेंद्र झा ने कहा कि जीतन राम मांझी समय-समय पर मर्यादा को लांघ कर हिंदू सभ्यता पर गालियों की बौछार करते रहते हैं। अपमानित करते रहते हें। मुझे तो ऐसा लगता है कि जीतन राम मांझी विक्षिप्त हो गये हैं। उनके द्वारा बार-बार ऐसी गलती हो रही है। वहीं हम पार्टी के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने गजेंद्र झा पर पलटवार करते हुए कहा कि किसी ने मां का दूध पिया है तो मांझी की जीभ काट के दिखाएं। साथ ही दानिश रिजवान ने कहा कि भाजपा अपने नेताओं को संभाले, नहीं तो परिणाम बुरे होंगे। मांझी जी ने जब खेद प्रकट कर दिया तो फिर मामले को तूल देना ठीक नहीं।












Click it and Unblock the Notifications