Bihar Politics: RJD सुप्रीमो लालू के MLA का नीतीश ‘प्रेम’, पहले तेजस्वी ने कही थी ये बात और अब...

Bihar Political News Hindi: बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद पक्ष-विपक्ष के बीच ज़ुबानी जंग जारी है। वहीं राजद का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ़ अभी भी सॉफ्ट कॉर्नर दिख रहा है। पिछले दिनों राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने नीतीश के लिए दरवाज़ा खुला रहने की बात कही थी।

अब राजद विधायक ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर प्रेम ज़ाहिर किया है। नीतीश सरकार में सहकारिचा मंत्री रह चुके सुरेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अभिभावक की संज्ञा दी है। उन्होंने कहा कि वह हमे अभिवावक हैं और आगे भी अभिवावक ही रहेंगे।

RJD supremo Lalu MLA greets CM Nitish Kumar, earlier Tejashwi Yadav Said This Bihar Politics

राजद नेता सुरेंद्र यादव ने जहां सीएम नीतीश कुमार की तारीफ़ की वहीं, उनके सहयोगी दल भाजपा पर ज़ोरदार हमला बोला है। सुरेंद्र यादव गया जिला में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ़ की, कहा वह मेरे अभिवावक थे, हैं और रहेंगे।

आपको बता दें कि इससे पहले बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री राजद नेता तेजस्वी यादव ने सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आदरणीय बताया था। इसके साथ ही कहा था कि आगे भी आदरणीय रहेंगे। वहीं भाजपा को 'कैकई' बताते हुए कहा था कि उधर परेशानी हो तो हमारे साथ आ जाएगा।

बिहार में सत्ता परिवर्तन तो हो चुका है लेकिन राजद नेताओं का नीतीश प्रेम जारी है। सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज़ हो चुकी है कि क्या फिर नीतीश कुमार पलटी मारेंगे। हाल ही में लालू प्रसाद यादव ने कहा था कि नीतीश कुमार के लिए राजद के दरवाज़े खुले हैं।

हालांकि राजद सुप्रीमो के इस बयान के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा था, कि जिन्हें जो कहना है कहने दें। हम अपनी जगह पर आ चुके हैं। वहीं अब राजद विधायक के बयान के बात फिर से सियासी अटकलें तेज़ हो चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+