Bihar Political Crisis: RJD को अभी भी CM Nitish पर भरोसा, राजद सांसद ने कहा- नीतीश कुमार ही...
Bihar Political Crisis Latest News: बिहार में सियासी घमासान के बीच अभी भी सस्पेंस बरकरार है। पक्ष-विपक्ष के बीच संभावनओं की सियासत को लेकर चर्चा तेज़ है। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद के बीच मतभेद की ख़बरें सुर्खियां बनीं हुई हैं। इसी क्रम में भाजपा भी सियासी माइलेज लेने की तैयारी में जुट गई है।
बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा कि 27 और 28 जनवरी को पटना में बिहार भाजपा की कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव पर मंथन के लिए बिहार भाजपा नेताओं को बुलाया गया है। यह तो हुई भाजपा की बात, वहीं राजद नेताओं का क्या कहना है यह भी जान लेते हैं।

बिहार में बदल रहे सियासी समीकरण को राजद सांसद मनोज कुमार ने अफवाह बताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जो संशय के हालात बने हैं, इस सस्पेंस को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही संभाल सकते हैं। मुझे महागठबंधन में कोई दरार नज़र नहीं आ रहा है। देश भर में बिहार अच्छे कारणों से चर्चा का विषय है, मतभेद की बाद महज़ एक अफवाह है।
राजद सांसद मनोज कुमार ने सियासी घमासान को पर कहा कि महागठबंधन में सबकुछ ठीक है। वहीं बिहार के मौजूदा सियासी हलचल पर कांग्रेस नेता प्रेम चंद्र मिश्रा ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बिहार में जो भ्रम की स्थिति पैदा हुई है, उसे सत्ता में बैठे लोगों को खत्म करते हुए रुख़ साफ़ करना चाहिए।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हम लोगों के लिए 'इंडिया' गठबंधन के हिस्सा अभी भी हैं। आपको बता दें कि सूत्रों के हवाले से यह ख़बर है कि बिहार में 28 या नहीं तो फिर 29 जनवरी को सत्ता परिवर्तन हो सकता है। भाजपा और जदयू के बीच बात बन गई है, सीएम नीतीश कुमार एक बार फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications