RJD ने पार्टी दफ्तर के बाहर पत्रकारों के लिए चिपकाया नोटिस, कहा- 11 बजे से पहले न करें प्रवेश
RJD notice for media: पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद राजद ने अब पार्टी के प्रवक्ताओं द्वारा दिये जाने वाले बयानों और मीडियाकर्मियों के आवाजाही को लेकर नया नियम लागू किया है। राजद कार्यालय के बाहर एक नोटिस चस्पाया गया है। यह नोटिस खासतौर पर मीडियाकर्मियों के लिए लगाई गई है। कार्यालय के दोनों गेट पर लगे इस नोटिस में राजद कार्यालयों में पत्रकारों को 11 बजे के बाद ही आने के लिए कहा गया है।

कहा गया है कि यह सबकुछ मीडिया को असुविधा न हो इसके लिए किया जा रहा है। इसमें मीडिया को कार्यालय परिसर में नेताओं और प्रवक्ताओं से बयान नहीं लेने को कहा गया है। वहीं राजद नेता शक्ति यादव ने कहा कि पत्रकार बंधुओं के आग्रह पर सुविधा को ध्यान में रखकर ऑफिस खोलने के समय को लेकर नोटिस चिपकाया गया है। कड़ाके की ठंड की स्थिति है। हर रोज थोड़ी देर से ही लोग ऑफिस आ रहे हैं।

ऐसे में पार्टी की तरफ से 11 बजे के बाद का समय तय किया गया है। ये सभी चीजें पत्रकारों की सुविधा के लिए की गई हैं। यह पत्रकारों का ही अनुरोध था। दरअसल, पार्टी में कुछ ऐसे नेता हैं जो बयान देने के लिए अधिकृत नहीं हैं लेकिन फिर भी मीडिया में ये आए दिन बयान देते रहते हैं।
इन्हीं नेताओं के बयान के चलते पार्टी की परेशानी बढ़ती रहती है। इसलिए बयान देने वाले नेताओं पर नियंत्रण पाने के बजाय पार्टी मीडियाकर्मियों को नियंत्रित करने में लगी है।












Click it and Unblock the Notifications