RJD नेता शिवानंद तिवारी ने कहा- तेजस्वी यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष बन जाएंगे तो उससे क्या होगा
पटना। इन दिनों राष्ट्रीय जनता दल में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर हलचल मची हुई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को राजद का कमान सौंपने की चर्चा के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी का एक बड़ा बयान सामने आया है। शिवानंद तिवारी ने सारी अटकलों को मीडिया का शिगूफा बताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी में क्यों बदलाव होगा। तेजस्वी तो हमारे पहले से ही नेता हैं। उनके नेतृत्व में ही विधानसभा का चुनाव लड़ा गया। शिवानंद तिवारी का कहना है कि विधानसभा चुनाव में कहीं कोई कमी तो नहीं दिखी।

इसके अलावा शिवानंद तिवारी ने कहा कि अगर तेजस्वी यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष बन जाएंगे तो उससे क्या होगा। राजद को संभालना कोई पहाड़ का काम तो नहीं। लेकिन अभी इसकी कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि आज भी तेजस्वी यादव ही नेता हैं। लेकिन वे कभी नहीं चाहेंगे कि उनके पिता जो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं उनसे यह पद ले लें। इसकी कोई जरूरत नहीं है और तेजस्वी ऐसा नहीं चाहेंगे।
शिवानंद तिवारी ने कहा कि पार्टी की स्थापना दिवस पर सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का जबरदस्त भाषण हुआ। मैंने सोचा नहीं ता कि तबीयत खराब होने के बाद भी वे इतना शानदार भाषण दे सकेंगे। लेकिन उन्होंने पूरी तरह से पॉलिटिकल भाषण दिया। हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के पास जो तजुर्बा और अनुभव है वह स्कूल कॉलेज में नहीं पढ़ाया जाता। उनके अनुभव का लाभ बेटे तेजस्वी को मिल रहा है। शिवानंद तिवारी ने कहा कि यह मीडिया का ख्याली पुलाव है कि तेजस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन रहे हैं। अभी इसकी कोई जरूरत नहीं है।
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे'












Click it and Unblock the Notifications