Ritesh Pandey की मूवी 'फुलवा' में दिखेगा बेटी का संघर्ष, दिल को छू लेगी फिल्म की कहानी

Fulwaa Movie Trailer: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री सिर्फ बिहार और उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि अब विदेशों तक अपनी पकड़ बना चुकी है। भोजपुरी के लिए सिने आवार्ड्स का आयोजन दुबई के सबसे मंहगे डेस्टिनेशन पर होता है। अब भोजपुरी फिल्मों की कहानी बॉलीवुड को टक्कर देती है।

भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए अब फिल्म मेकर्स भी अच्छी-अच्छी कहानियों पर मूवी बना रहे हैं। रितेश पांडे की आने वाली भोजपुरी फिल्म 'फुलवा' का ट्रेलर हाल ही में जारी किया गया है। 'फुलवा' का दमदार ट्रेलर रिलीज इंडस्ट्री में धमाल मचा रहा है।

Ritesh Pandey Upcoming Bhojpuri Movie Fulwaa Trailer Release, Film Fulwaa Story Details

फिल्मा का ट्रेलर जो भी देख रहा है, यही कह रहा है कि शिक्षा के लिए बेटी के संघर्ष पर कहानी दिल को छू लेने वाली है। फिल्म की कहानी एक बेटी के शिक्षा संघर्ष से लेकर कलेक्टर बनने तक के सफर पर आधारित है।

फुलवा फिल्म के ट्रेलर में एक ऐसी लड़की की कहानी को दिखाया गया है, जो शिक्षा हासिल कर समाज का नक्शा बदलने की कोशिश करती है। पढ़ाई की ताक़त से घर-घर में एक अलग किरण जगाना चाहती है। लड़की
के घर वाले उसकी शादी करवा देते हैं।

लड़की के ससुराल जाने के बाद उसका पति अपनी पत्नी को तालीम दिलाने में पूरी मदद करता है। पति का साथ पाकर युवती कलेक्टर बनने के ख्वाब को पूरा करती है। पढ़ाई से लेकर कलेक्टर बनने के सफर में वह कई उतार चढ़ाव देखती है, लेकिन सपने को साकार कर लेती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+