Bihar Politics: लोकसभा चुनाव पहले LJP(R) में बग़ावत, Chirag Paswan को पार्टी नेताओं ने दिया झटका
Bihar Politics: बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। राजनीतिक पार्टियां अपनी सियासी ज़मीन मज़बूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय कर रही है। वहीं चुनाव से पहले Chirag Paswan की LJP(R) को उनके पार्टी के नेता ने सियासी झटका दिया है।
LJP(R) के युवा जिला अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह पार्टी को राष्ट्रीय अध्यक्ष LJP(R) चिराग पासवान की कार्यशैली पसंद नहीं आई, इसी बात से नाराज़ दीपक कुमार ने अपने दो दर्जन कार्यकर्ताओं के साथ LJP(R) को अलविदा बोल दिया और केंद्रीय पशुपति कुमार पारस की लोजपा में शामिल हो गए।

आपको बता दें कि 3 साल से दीपक कुमार सिंह लोजपा रामविलास गुट में बतौर युवा जिला अध्यक्ष संगठन को मज़बूत कर रहे थे। बूथ लेवल पर LJP(R) को मज़बूत करने के लिए घर-घर तक कार्यकर्ता को सक्रिय करने में जुटे हुए थे। पार्टी के लिए दिन रात मेहनत करने वाले दीपक को चिराग पासवान ने अनसुना किया, इसके बाद दीपक कुमार सिंह ने मंगलवार पार्टी बदल ली।
लोजपा पारस गुट के जिला अध्यक्ष मोहम्मद जाहिद ने कहा कि दीपक कुमार सिंह समेत कई दर्जन युवाओं को जुड़ने से पार्टी मज़बूत हुई है। आने वाले समय में पारस गुट में शामिल होकर लोक जनशक्ति पार्टी की पकड़ घर-घर तक पहुंचाएंगे। पारस गुट में दीपक कुमार सिंह को युवा जिला अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।
लोजपा पारस गुट की सद्स्यता लेने के बाद दीपक कुमार सिंह ने कहा कि पिछले 3 साल से कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर चिराग पासवान के साथ पूरी मज़बूती से काम किया है। ज़मीन स्तर पर संगठन की मज़बूत करते रहे। जब मेरे परिवार में मुसीबतें आईं (परिवार पर गोलियां चलीं, बहनोई की हत्या हुई) मुश्किल वक्त में चिराग पासवान ने अपने कार्यकर्ता के प्रति कोई सहानुभूति नहीं दिखाई। वह मेरे घर के रास्ते बारसोई भी पहुंचे लेकिन घर नहीं आये। अपने कार्यकर्ता की को सुध नहीं ली।












Click it and Unblock the Notifications