2 रुपए के सिक्‍के की मदद से लूट ली राजधानी एक्‍सप्रेस, जानिए कैसे किया?

राजधानी एक्सप्रेस को सुनसान जगह पर महज 2 रुपए के सिक्के से रोककर लूट लिया गया। सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लग सकता है, पर ऐसा सच में हुआ है।

पटना। राजधानी एक्सप्रेस को सुनसान जगह पर महज 2 रुपए के सिक्के से रोककर लूट लिया गया। सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लग सकता है, पर ऐसा सच में हुआ है। बिहार की राजधानी पटना के रेल आरक्षी अधीक्षक जितेंद्र मिश्र के मुताबिक रेलवे की कमजोर सिग्‍नल प्रणाली में अपराधी सेंध लगाकर महज एक सिक्के की मदद से कही भी ट्रेन रोक रहे हैं और यह बात राजधानी एक्सप्रेस में हुई लूट से साबित हो चुकी है। राजधानी एक्‍सप्रेस में हुए लूटकांड में शामिल चार लुटेरों को पुलिस ने बक्सर के अलग-अलग जगहों से धर दबोचा है।

2 रुपए के सिक्‍के की मदद से लूट ली राजधानी एक्‍सप्रेस, जानिए कैसे किया?

पकड़े गए लुटेरों के पास से राजधानी एक्‍सप्रसे से लूट के आभूषण और नकदी को बरामद किया है। पुलिस की गिरफ्त में आए लुटेरों ने औद्योगिक थाना क्षेत्र के पालापुर निवासी चंदन वर्मा उर्फ ठेकुआ, करमन टोली बक्सर निवासी के राजा मियां, जज कॉलोनी निवासी फतेह हुसैन और औद्योगिक थाना क्षेत्र के पडरी गांव निवासी ओमप्रकाश राम उर्फ सावंत शामिल हैं। इन लोगों की निशानदेही पर दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके पास से एक बाइक भी बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक राजधानी एक्सप्रेस लूटकांड का मास्टर माइंड राजा मियां है। यह ट्रेन में टिकट की दलाली के साथ-साथ ऑटो भी चलाने का काम करता है। आपको बताते चलें कि बीते वर्ष मिर्जापुर में 1 रुपए के सिक्के रखकर सिग्‍नल लालकर राजधानी एक्सप्रेस को लूटने की कोशिश की गई थी, जिसका खुलासा मुगलसराय जीआरपी के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक त्रिपुरारी पाण्डेय ने 22 मई 2016 को किया था और लुटेरों को जेल भेज दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+