पूर्णियाः डायन का आरोप लगाकर दो महिला और नाबालिग से रातभर की हैवानियत, मैला पिलाया

पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया जिले के कस्बा थाना के मोहिनी आदिवासी टोला में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां डायन का आरोप लगाकर दो महिला और एक नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर लोगों ने रातभर पीटा। इसके बाद भी जब उनका मन नहीं भरा तो तीनों को मैला घोलकर पिला दिया। इस मामले में पीड़िता ने कस्बा थाना में आवेदन दिया है। पीड़िता के अनुसार उनके फुफेरे भाई की पत्नी बीमार हुई थी। वो लोग जब उसे देखने के लिए उनके घर गए तो बीमार नवविवाहिता और उसके परिजनों ने उनपर डायन होने का आरोप लगाते हुए कहा कि इन्हीं लोगों ने जादू-टोना कर महिला को बीमार कर दिया।

purnia relatives beaten two woman and one minor girl

पीड़िताओं ने आरोप लगाया है कि इसके बाद 10 से 12 लोगों ने मिलकर तीनों को अपने घर में बांध दिया और रातभर उनकी पिटाई की। इसके बाद सुबह के वक्त जबरन नाबालिग बच्ची और दोनों महिलाओं को मैला घोलकर पिला दिया। यह पूरी घटना बीते शनिवार की है। सामाजिक दबाव के चलते पीड़िता ने कस्बा थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत की। इसके बाद पुलिस की टीम गांव पहुंची और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

मामले को लेकर थाना प्रभारी चंदन कुमार ठाकुर ने बताया कि कस्बा थाना में डायन बिसाही एक्ट सहित कई धाराओं में 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अब तक दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि घटना के बाद से बाकी आरोपी फरार हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। आरोपी पक्ष का कहना है कि पीड़ित महिलाओं ने ही उनकी बहू को जादू टोना से बीमार कर दिया, जिसके चलते लोगों ने पकड़ कर उसके साथ मारपीट की। पुलिस की कार्रवाई से आरोपी पक्ष काफी आक्रोशित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+