Purnia News: 5 साल पहले छात्रा से शिक्षक ने किया था प्रेम विवाह, अब इंसाफ़ की आस में पीड़ित पत्नी
Purnia News: बिहार के पूर्णिया ज़िले से घरेलू हिंसा और दहज़े प्रताड़ना का मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि 5 साल पहले उसका प्रेम विवाह हुआ था। शादी के कुछ दिनों तक तो सबकुछ ठीक रहा लेकिन बाद में ससुराल के लोगों ने दहेज़ के नाम छोटी-बड़ी डिमांड शुरू कर दी।
ससुराल वालों की मांग पूरा नहीं करने पर उसके पति ने घर से निकाल दिया। मीरगंज थाने में पीड़िता ने इस पूरे मामले में लिखित शिकायत दी है। आरोपी शिक्षक रमेश राम प्राथमिक विद्यालय वर्मा कॉलोनी (मीरगंज थाना क्षेत्र,धमदाहा प्रखंड) में कार्यरत है।

रंगपुरा केमोहना टोला (मीरगंज थाना क्षेत्र) निवासी पीड़िता चंपा कुमारी ने बताया कि करीब 5 साल पहले प्राथमिक विद्यालय वर्मा कॉलोनी में कक्षा पांच में पढ़ती थी। आरोपी शिक्षक रमेश राम ने प्रेम जाल में फंसाकर शादी रचा ली।
प्रेम विवाह करने के 1 साल बाद तक तो सबकुछ ठीक था, लेकिन उसके बाद रमेश और उसके घर वाले दहेज़ के नाम पर छोटी-बड़ी डिमांड करने लगे। घर वालों से जितना हो पाया उन लोगों की मांग पूरी की, धीरे-धीरे उन लोगों की डिमांड बढ़ती चली गई।
युवती के घर वाले डिमांड पूरी करने में घर वाले असमर्थ हुए तो अब एक सप्ताह पहले पति ने घर से निकाल दिया। पति के घर से निकाल देने के बाद अपने दो छोटे बच्चों के साथ वह स्कूल में जैसे-तैसे रह रही थी। मंगलवार को बच्चों के साथ फिर पति के पास गई तो मारपीट कर भगा दिया।
पीड़िता ने कहा कि मजबूरी में इंसाफ के लिए थाने पहुंची और पति के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। इस पूरे मामले में मीरगंज थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि महिला ने प्राथमिक स्कूल शिक्षक रमेश राम के आवेदन दिया है। मामले की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications