Bihar News: ‘आप से ज़्यादा ना, छठी बार सांसद हूं’, पप्पू यादव के Viral Video पर चढ़ा सियासी पारा

Pappu Yadav Oath Video Viral: बिहार के दिग्गज नेता राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव अपने बेबाक अंदाज़ से सुर्खियों में छाए रहते हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान उनके दफ्तर अर्जुन भवन (पूर्णिया, बिहार) में गाड़ी को सीज़ करने पहुंचे चुनाव अधिकारी से पप्पू यादव की तीखी बहस हुई थी, जो कि काफी दिनों तक सुर्खियों में रही थी।

इसके बाद मतदान से एक दिन पहले पप्पू यादव की गाड़ी को रोकने वाला वीडियो भी तेज़ी से वायरल हुआ था। पप्पू यादव का ये आरोप था कि मुझे हराने के लिए हर मुमकिन कोशिश की जा रही है। वन इंडिया से ख़ास बातचीत में उन्होंने कहा था कि पूर्णिया की जनता हर बात जवाब मत से देगी और मैं जीत कर इतिहास रचने जा रहा हूं।

Purnia Bihar Independent MP Pappu Yadav Oath Viral Video Latest News Update Hindi

18वीं लोकसभा चुनाव परिणाम के साथ ही पप्पू यादव की भविष्यवाणी भी सच हुई, उन्होंने जीत दर्ज की और बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट से सांसद चुने गए। लोकसभा सत्र के दूसरे दिन मंगलवार (25 जून, 2024) को निर्दलीय सांसद पप्‍पू यादव ने शपथ ग्रहण करने के दौरान भाजपा सांसद और संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू को ही आड़े हाथों ले लिया।

पप्पू यादव #ReNEET लिखा हुआ टी-शर्ट पहन कर शपथ लेने पहुंचे थे। उन्होंने अपने लोकसभा क्षेत्र की जनता का अभिनंदन करते हुए मगही भाषा में शपथ लिया। इसके बाद उन्होंने फिर से नीट एग्ज़ाम करवाने की मांग की और बिहार प्रदेश को विशेष दर्जा देने की भी मांग की।

पप्‍पू यादव ने अपनी मांग के साथ सीमांचल ज़िदाबाद, मानवतावाद ज़िंदाबाद की नारेबाज़ी की, तो प्रोटेम स्पीकर किरेन रिजिजू (संसदीय कार्य मंत्री) ने उन्हें रोका। इसके बाद ही पप्पू यादव ने उन्हें आड़े हाथों लेते हुए कहा कि 6 बार का मैं सांसद हूं। आप मुझे सिखाएंगे?

लोकसभा में मौजूद सांसदों की तरफ़ इशारा करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि 'आप कृपा पर जीते हैं, मैं अकेले ही लड़ता हूं। चौथी बार निर्दलीय जीतकर यहां आया हूं, आप मुझे मत बताइए। ग़ौरतलब है कि बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट से पप्‍पू यादव ने 2024, 1999, 1991 और 1996 में जीत दर्ज की। वहीं साल 2004 और 2014 में आरजेडी की टिकट पर मधेपुरा से सांसद चुने जा चुके हैं।

पप्पू यादव के वायरल वीडियो पर राजनेताओं का कहना है कि जीत के नशे में पप्पू यादव मगरूर हो गए हैं। इसलिए इस तरह का बयान दे रहे हैं। वहीं पप्पू यादव के समर्थकों का कहना है कि यह जनता के मसीहा हैं, इसलिए जनता ने इसे चुना है। हम लोगों के सुख दुख में पप्पू यादव हमेशा से खड़े रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+