Rupauli By Election: कभी गांव के मुखिया, तो कभी बने शिक्षक, जानिए JDU के कलाधर प्रसाद मंडल की कुंडली
Kaladhar Prasad Mandal Rupauli: रूपौली उप चुनाव में जनता दल यूनाइटेड के प्रत्याशी कलाधर प्रसाद मंडल ने दमदारी से चुनाव लड़ा है, हालांकि इस विधानसभा उपचुनाव में निर्दलीय शंकर सिंह ने 8211 मतों से जीत हासिल कर ली है। इस चुनाव में बीमा भारती, कलाधर मंडल और शंकर सिंह समेत 11 प्रत्याशियों की किस्मत आजमा रहे थे ।
जनता दल यूनाइटेड के कलाधर प्रसाद मंडल की सियासत में अच्छी पकड़ बताई जाती है। वह बलिया गांव के धुचायटोला निवासी दिवंगत नेता आनंदी मंडल के पुत्र हैं। बीए पास कलाधर प्रसाद मंडल पूर्व में सोनमा पंचायत के 2001 से 2006 तक मुखिया रह चुके हैं।

अपनी धर्मपत्नी को लड़वाया मुखिया का चुनाव
कलाधर प्रसाद मंडल ने सोनमा पंचायत में लगभग 6 साल तक मुखिया रहने के बाद इसके बाद राजनीति से मुंह मोड़ लिया। उन्होंने साल 2007 में सरकारी शिक्षक की नौकरी करनी शुरू कर दी, लेकिन अपनी राजनीतिक पकड़ का उपयोग करते हुए अपनी पत्नी जानकी देवी को बसंतपुर चिंतामणि उस्कावरी पंचायत से 2016 में मुखिया का चुनाव लड़ावाया। इस चुनाव में जानकी देवी विजेता भी बनीं।
2020 में भी लड़ा था विधानसभा चुनाव
कलाधर प्रसाद मंडल ने विद्यालय प्रधान की नौकरी छोड़कर दोबारा सक्रीय राजनीति में कदम रखा। उन्होंने विधानसभा चुनाव 2020 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोकसभा चुनाव के दौरान भवानीपुर में उन्हें माला पहनाकर जनता दल यूनाइटेड की मेंबरशिप दिलाई थी।
कलाधर प्रसाद मंडल के जनता दल यूनाइटेड में प्रवेश करने के साथ ही चर्चा तेज हो गई थी कि नीतीश कुमार उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपेंगे। जदयू के आलाकमान ने रूपौली विधानसभा के उपचुनाव में इस बार कलाधर प्रसाद मंडल पर विश्वास जताया। आपको बताएं कि पूर्व विधायक बीमा भारती के कारण रूपौली सीट खाली हुई थी। उन्होंने जेडीयू से इस्तीफा देकर आरजेडी के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ा था, किंतु उनको करारी हार का सामना करना पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications