प्रियंका गांधी ने ' साइकिल गर्ल ' ज्योति से की बात, कहा- पढ़ाई का खर्च पार्टी वहन करेगी
पटना। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने साइकिल गर्ल ज्योति कुमारी से फोन पर बात की है। इस दौरान प्रियंका गांधी ने ज्योति के पिता मोहन पासवान के निधन पर संवेदना प्रकट की। ज्योति ने बताया कि फोन पर प्रियंका गांधी ने उसे पढ़ाई जारी रखने को कहा। साथ ही उन्होंने ज्योति से कहा कि उसकी पढ़ाई का सारा खर्च कांग्रेस पार्टी वहन करेगी। गुरुवार को स्थानीय कांग्रेस नेता मशकूर अहमद उस्मानी ज्योति के गांव भागलपुर के सिंहवाड़ा प्रखंड के सिरहुल्ली गांव पहुंचे और ज्योति को प्रियंका गांधी के हस्ताक्षरित शोक संवेदना पत्र दिया। मौके पर उपस्थित पार्टी के जिला सचिव रतन कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भी साइकल गर्ल ज्योति को ढांढस बंधाया।

Recommended Video
बता दें कि साल 2020 के लॉकडाउन में अपने पिता को गुड़गांव से बिहारके दरभंगा जिले तक साइकिल पर लाने वाली साइकिल गर्ल यानी कि ज्योति पासवान के पिता मोहन पासवान का सोमवार को निधन हो गया था। ज्योति के पिता के निधन की खबर गांव में फैलते ही मातमी सन्नाटा छा गया था।
बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह हार्ट अटैक के चलते मोहन पासवान का निधन हुआ था। ज्योति के पिता मोहन पासवान के चाचा की मौत 10 दिन पहले ही हुई थी और उनके श्राद्ध कर्म के भोज के लिए एक मीटिंग हो रही थी। मीटिंग खत्म होने के बाद मोहन पासवान खड़े होते ही गिर गए और उनकी मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications