PM मोदी आएंगे बिहार, जानिए कब विधानसभा में स्थापित हुए शताब्दी स्मृति स्तंभ का उद्घाटन करेंगे?
पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस महीने फिर बिहार आएंगे। बिहार की राजधानी में वह विधानसभा परिसर पहुंचेंगे। जहां शताब्दी स्मृति स्तंभ स्थापित किया गया है। माना जा रहा है मोदी इसी स्तंभ का अनावरण करने पटना आएंगे। उनके दौरे की तारीख 12 जुलाई बताई जा रही है। उस दौरान मोदी संबोधन भी देंगे।

विधानसभा सचिवालय से मिली जानकारी के मुताबिक, विधानसभा परिसर में स्थापित किए गए स्तंभ का 12 जुलाई को अनावरण हो सकता है। अनावरण के लिए प्रधानमंत्री मोदी यहां आएंगे। वह ही शताब्दी स्मृति स्तंभ का अनावरण करेंगे और परिसर में ही शताब्दी पार्क का नामकरण भी करेंगे। आयोजकों का कहना है कि, यदि प्रधानमंत्री यहां आए तो औषधीय कल्पतरू का पौधा भी उनसे लगवाएंगे। बता दें कि, शताब्दी पार्क में 100 औषधीय पौधे लगाये जा रहे हैं।

शताब्दी स्मृति स्तंभ के अनावरण के अवसर पर विधानसभा सचिवालय में प्रधानमंत्री के उद्बोधन का भी कार्यक्रम रखा जाएगा। बताया जा रहा है कि, प्रधानमंत्री डिजिटल संग्रहालय और (1-2 ऑफ मॉल रोड भवन) में बनने वाले विधानसभा गेस्ट हॉउस का शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे को लेकर मॉनसून सत्र समाप्त होने के ठीक पहले स्पीकर विजय कुमार सिन्हा के साथ उनके कमरे में जाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को मंत्रणा की थी।












Click it and Unblock the Notifications