'अगर 10 लाख सरकारी नौकरी नहीं मिली तो नीतीश कुमार का घेराव करूंगा', प्रशांत किशोर का तंज

'अगर 10 लाख सरकारी नौकरी नहीं मिली तो नीतीश कुमार का घेराव करूंगा', प्रशांत किशोर का तंज

Prashant Kishor On Bihar CM Nitish Kumar: राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। जद (यू) सुप्रीमो नीतीश कुमार पर तंज करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि आने वाले दिनों में अगर बिहार के युवाओं को 10 लाख सरकारी नौकरी नहीं मिली और सरकार वादे को पूरा करने में विफल रही तो सीएम नीतीश कुमार का घेराव किया जाएगा। बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के भाषण के दौरान बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने वादा किया था कि महागठबंधन सरकार का लक्ष्य सरकारी क्षेत्र में 10 लाख लोगों को नौकरी देना है।

Prashant Kishor

प्रशांत किशोर ने कहा, ''उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी कहा था कि उनकी राजद पार्टी, महागठबंध की सरकार में इस वादे को पूरा करने की कोशिश करेगी। अगर आने वाले दिनों में नीतीश बिहार में 10 लाख सरकारी नौकरी देने के अपने वादे को पूरा करने में विफल रहते हैं तो मैं बिहार के युवाओं के साथ नीतीश कुमार का घेराव करूंगा।''

सीएम नीतीश कुमार ने अगस्त में कहा था उनकी नई सरकार डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव द्वारा किए गए 10 लाख नौकरियों के वादे को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी सरकार रोजगार के लक्ष्य को दोगुना करना चाहती है।

नीतीश कुमार ने कहा था, "हम एक साथ हैं और 10 लाख नौकरियों का ये वादा हम पूरा करेंगे। मैं कहूंगा, हम 20 लाख नौकरियों का टारगेट रख कर चल रहे हैं। हम सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों के माध्यम से इस लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रयास करेंगे।''

प्रशांत किशोर इन दिनों बिहार की 3500 किलोमीटर लंबी 'पदयात्रा' पर हैं। पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी के पहाड़पुर प्रमंडल के एक गांव में शनिवार को प्रशांत किशोर ने ये बयान दिया।

प्रशांत किशोर ने इससे पहले ये भी दावा किया था कि नीतीश कुमार राजद के साथ आने के बाद भी अब भी भाजपा के संपर्क में हैं। हालांकि सीएम नीतीश ने इस दावे को खारिज कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+