Jan Suraaj: प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी लॉन्च, पटना में बोले- दिल्ली तक पहुंचनी चाहिए बिहार की आवाज

Prashant Kishor News: प्रशांत किशोर ने पटना में बुधवार 02 अक्टूबर को आधिकारिक तौर पर अपनी राजनीतिक पार्टी जन सुराज की शुरूआत की। पटना के वेटनरी कॉलेज मैदान में बोलते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, 'आप सभी को इतनी जोर से 'जय बिहार' कहना चाहिए, ताकि कोई आपको और आपके बच्चों को 'बिहारी' न कह सके। आपकी आवाज दिल्ली तक पहुंचनी चाहिए।'

प्रशांत किशोर ने कहा, 'जन सुराज अभियान 2-3 साल से चल रहा है। लोग पूछ रहे हैं कि हम पार्टी कब बनाएंगे। हम सभी को भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहिए, आज चुनाव आयोग ने आधिकारिक तौर पर जन सुराज को जन सुराज पार्टी के रूप में स्वीकार कर लिया है।' इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर बिहार को विश्वस्तरीय शिक्षा व्यवस्था बनानी है तो अगले 10 सालों में 5 लाख करोड़ रुपए की जरूरत है।

Prashant Kishor

कहा कि जब शराबबंदी हटेगी तो वह पैसा बजट में नहीं जाएगा और न ही नेताओं की सुरक्षा के लिए इस्तेमाल होगा, न ही सड़क, पानी और बिजली के लिए इस्तेमाल होगा। उसका इस्तेमाल सिर्फ बिहार में नई शिक्षा व्यवस्था बनाने में होगा। शराब बंदी की वजह से बिहार को हर साल 20,000 करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है। प्रशांत किशोर ने बिहार के लोगों को अपमानजनक लेबल दिए जाने के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया।

प्रशांत किशोर ने कहा, आप सभी को इतनी जोर से 'जय बिहार' कहना चाहिए कि कोई आपको और आपके बच्चों को कोई 'बिहारी' न कह सके। आपकी आवाज दिल्ली तक पहुंचनी चाहिए। यह बंगाल तक पहुंचनी चाहिए, जहां बिहार के छात्रों को पीटा गया। यह तमिलनाडु, दिल्ली और बॉम्बे तक पहुंचनी चाहिए, जहां भी बिहारी बच्चों के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की गई। इस दौरान उन्होंने बच्चों की शिक्षा पर जोर दिया।

पीके ने कहा कि बिहार में बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा होनी चाहिए। युवाओं को रोजगार मिलना चाहिए। यहां आजतक पढ़ाई और रोजगार नहीं मिला। आपने आजतक इन दो मुद्दों पर वोट नहीं दिया। हम इसका प्रमाण देते हैं कि कैसे आपके बच्चों को पढ़ाई और रोजगार मिलेगा। बता दें, चुनाव आयोग की मंजूरी के साथ अब जन सुराज पार्टी के अगले साल बिहार विधानसभा चुनाव में लड़ने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+