Bihar News: '2025 के चुनाव में जनता NDA और INDIA गठबंधन को उखाड़ फेंकेगी', PK का दावा

Prashant Kishor News: लोकसभा चुनाव के बाद अब विधानसभा चुनाव की गूंज कई राज्‍यों में सुनाई देनी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में, बिहार राज्य में सियासी पारा चढ़ने लगा है। यहां की सियासत से ताल्लुक रखने वाले रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने अपनी पार्टी बनाने का दावा कर द‍िया है। किशोर ने कहा क‍ि दो अक्टूबर यानी गांधी जयंती के दिन हम अपनी नई पार्टी बनाएंगे।

इतना ही नहीं, किशोर ने केंद्र में बैठी बीजेपी नीत वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और कांग्रेस नेतृत्व वाले इंड‍िया गठबंधन को बड़ी चुनौती दी है। कहा क‍ि आगामी 2025 के विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता एनडीए और इंडिया गठबंधन को उखाड़ के फेंक देगी। इस बार जनसुराज को जनता सपोर्ट करेगी और जीत द‍िलाएगी।

Prashant Kishor

'बिहार को बदलेंगे, बिहार के लोग'
किशोर ने आगे कहा क‍ि बिहार के लोगों को ही अपने बारे में सोचना होगा। राज्‍य को लोगों को ही बिहार को बदलना होगा। कोई आपके ल‍िए तमिलनाडु और पंजाब से आने वाला नहीं है। पैसे वाले लोग समझ रहे हैं क‍ि मोटी रकम खर्च कर बेटे को पढ़कर बाहर भेज देंगे, लेकिन यह नहीं सोच रहे क‍ि बेटा बाहर निकल गया तो, वापस नहीं आने वाला।

क‍िसका काटेंगे वोट?
मीडिया के सवाल क‍ि आप इस बार किसका वोट काटेंगे? इसपर किशोर ने कहा क‍ि एनडीए और इंडिया गठबंधन का सूपड़ा साफ हो जाएगा। जनसुराज पूरी तरह से जनता के साथ है और जनता हमारे साथ है।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+