प्रशांत किशोर ने किया मोदी सरकार के लिए बैटिंग, बोले- अभी 9 साल ही तो हुए हैं, क्यों घबरा रहे हो?
Prashant Kishor: जन सुराज यात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर उर्फ पीके ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में बोलकर सबको हैरान कर दिया है। इस बार उन्होंने उन लोगों को नसीहत दी है जो कि मोदी सरकार के हर फैसले पर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं। प्रशांत किशोर ने कहा कि मोदी सरकार बहुमत से आई है और वह जनता से किए हर वादों के लिए जवाबदेह है, इसलिए उन्हें उनके लिए कानून बनाने का अधिकार है। अगर आपकी भी सरकार आती है तो आप भी अपने अनुसार निर्णय लें और कानून बनाएं।
अभी 9 साल ही तो हुए हैं, क्यों घबरा रहे हो?: प्रशांत किशोर
प्रशांत किशोर ने कहा कि जब देश में जब इंदिरा गांधी की सरकार थी तो उन्होंने संविधान की प्रस्तावना में जो परिवर्तन करना चाहा कर दिया। सरकार का अधिकार है कानून बनाना, लेकिन अगर वह जनता की उम्मीद के मुताबिक नहीं हुआ तो जनता उन्हें सबक सिखाती है। जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि देश में 75 सालों में कितने साल से मोदी की सरकार है? अभी तो 9 साल ही हुआ है, क्यों घबरा रहे हैं?













Click it and Unblock the Notifications