Bihar Politics: पूर्व पर्यटन मंत्री सह भाजपा विधायक नारायण शाह लापता के लगे पोस्टर, जानिए पूरा मामला

BJP MLA Narayan Shah Missing Poster News: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनज़र बिहार में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप भी जारी है। वहीं अब प्रदेश की सियासत में पोस्टर वार भी शुरू हो गया है। बेतिया में पूर्व पर्यटन मंत्री के लापता होने का पोस्टर चस्पा कर दिया।

नौतन से भाजपा विधायक नारायण शाह के लापता होने के दर्जन से ज़्यादा पोस्टर विभिन्न जगहों पर लगाए गए थे। मंगलवार की सुबह तिरंगा फहराने के कार्यक्रम में शामिल होने लोग पहुंचे तो देखा कि प्रखंड के मेन गेट के पिलर पर पोस्टर लगा हुआ है। बेतिया-नौतन रोड के खापटोला में बिजली पोल पोस्टर चस्पा किए गए थे।

Bettiah BJP MLA Missing Poster News

लापता पोस्टर में नौतन विधायक नारायण शाह की तस्वीर नीचे बोल्ड अक्षरों में लापता लिखने के साथ ही नाम, उम्र और रंग भी लिखा हुआ था। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जैसे अपने नेता के लापता होने की पोस्टर देखा, उन्होंने तुरंत चस्पा पोस्टर हटाए। वहीं CCTV फुटेज से के ज़रिए आरोपियों की पहचान कर रहे हैं।

नौतन अंचलाधिकारी ने बताया कि झंडारोहण के लिए पहुंचे थे, तो इसी दौरान विधायक के लापता होने के पोस्टर दिखे। वहीं नौतन थाना अध्यक्ष खालिद अख्तर ने कहा कि पोस्टर चस्पा होने की जानकारी मिली है। इस बाबत किसी ने कोइ शिकायत दर्ज नहीं की है। आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+