Bihar Politics: RJD MLA फतेह बहादुर के बयान से फिर गरमाई सियासत, सियासी माइलेज लेने में जुटी BJP
Bihar News, RJD MLA Fateh Bahadur: बिहार में एक बार फिर डेहरी (सासाराम) से राजद विधायक फतेह बहादुर सिंह (फतेह बहादुर कुशवाहा) के बयान ने सियासी पारा चढ़ा दिया है। पहले उन्होंने मां देवी दुर्गा को काल्पनिक बताया था। अब फतेह बहादुर ने भगवान राम को भी काल्पनिक बताया है। बिहार विधानसभा शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन अपने बयान से प्रदेश में अलग ही बहस छेड़ दी है।
राजद विधायक के बयान के बाद भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार को सनातन विरोधी बताते हुए निशाना साधना शुरू कर दिया है। इससे पहले मां दुर्गा पर दिये बयान से बिहार में बवाल मच गया था। अब भगवान राम के बयान के ऊपर दिए बयान से सियासत गर्मा गई है।

भाजपा विधायक नीरज बबलू ने राजद विधायक फतेह बहादुर के बयान पर पलटवार करते हुए उन्हें मानसिक दिवालिया बताया है। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा और भगवान राम पर विवादित बयान देने वाले फतेह बहादुर मोहम्मद साहब के मानने वाले को क्या कहेंगे?
RJD विधायक फतेह बहादुर ने लगातार तीसरी बार विवादित बयान दिया है। इससे पहले उन्होंने मां दुर्गा और फिर हिंदूओं को 10 फ़ीसद मनुवादी स्मृति वाले हिंदुओं से ख़तरा बताया था। मां दुर्गा पर टिप्पणी करने के मामले में उनके ख़िलाफ़ परिवाद भी दायर हुआ है।
वन इंडिया हिंदी से ख़ास बातचीत में राजद विधायक फतेह बहादुर ने कहा कि मैंने कहा कि जिनका इतिहास है, वही सच है और जिनका इतिहास नहीं वह काल्पनिक है। इसमें हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाने जैसी कोई बात नहीं है।
एक पार्टी हमेशा से चुनाव के वक्त हिंदुओं को एकजुट होने का राग अलापती है। चुनाव के बाद सारे मुद्दे और मसले को ठंडे बस्ते में रख दिया जाता है। इन लोगों ने हम लोगों को हिंदू का दर्ज दिया कब है। झूठ की सियासत करते हुए जनता को भ्रमित करते हैं। मैं सच के साथ खड़ा हूं, मेरे खिलाफ बिहार क्या पूरे देश के हर मंडल में मुकदमा कर दें, डरने वाला नहीं हूं।












Click it and Unblock the Notifications