बिहार में शुरू हुआ सोशल मीडिया वॉर, सुशील मोदी ने लालू यादव पर लगाया ये आरोप

पटना। जैसे जैसे चुनाव के महीने नजदीक आ रहें है वैसे वैसे बिहार की सियासत गरमाने लगी है। बिहार की सियासत सोशल मीडिया के माध्यम से अब एक दूसरे पर वार किया जा रहा है। इस वॉर में सबसे आगे तेजस्वी हैं और फिर बाद में लालू परिवार के अन्य सदस्यों का नंबर आता है। लालू परिवार के सोशल साइट को चलाने के लिए आईटी की टीम को लगया गया है।

बिहार में शुरु हुआ सोशल मीडिया वॉर, सुशील मोदी ने लालू यादव पर लगाया ये आरोप

यह टीम लगातार सोशल मीडिया के खबरों और सियासत गलियों की सोशल बयानबाजी पर नजर रखती है और लगातार लालू परिवार से संपर्क कर वार और बयानबाजी सोशल साईट के माध्यम से करती रहती है। इस टीम की देख रेख लालू यादव के बड़े दामाद और सांसद मिशा भारती के पति सैलेश कुमार के नेतृत्व में चलता है। गौरतलब है कि शैलेश कंप्यूटर इंजिनियर हैं और एक अच्छे आईटी जानकार भी हैं। यही कारण है कि इस सेल की देख रेख अपने घर के सदस्य के हाथ में ही है।

लगातार लालू परिवार के सदस्य तेजप्रताप और तेजस्वी के साथ साथ मिशा भारती का ट्वीटर एकाउंट अपडेट रहता है। इसमें लालू प्रसाद यादव का एकाउंट भी जेल के बाद एक्टिवेट रहा था जिसके बाद कोर्ट ने संज्ञान लिया था। उसके बाद से लालू यादव का एकाउंट धीमी गति से चलता रहा है।

हाल के दिनों की बात करें तो पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के बयान ने सोशल मीडिया बिहार के सियासत में भूचाल लाने का काम किया। यह एक ऐसा जरिया बनता जा रहा है जिसे चंद सेकेण्ड में हजारों लोगो तक पहुंच जाता है यही कारण है कि इसका इस्तेमाल किया जा रहा है।

पिछले कुछ ट्वीट की बात करें तो तेजस्वी यादव द्वारा 31 अगस्त को दिए गए ब्यान में नितीश कुमार की सरकार पर तंज कसा गया था। बिहार में हुए 2500 करोड़ के सिर्जन घोटाला, 100 करोड़ का टॉयलेट, 300 करोड़ का स्कॉलरशिप घोटाले के साथ बिहार में बड़े स्तर पर हुए गैंग रेप और उसमे ना ही किसी बड़े घोटालेबाज और इससे जुड़े सियासिदार की गिरफ्तारी पर भी सवाल उठाते हुए नितीश कुमार पर तंज कसा गया था।

बिहार में शुरु हुआ सोशल मीडिया वॉर, सुशील मोदी ने लालू यादव पर लगाया ये आरोप

वहीं 28 अगस्त को किए गए ट्वीट बयानबाजी में लिखा है 'नीतीश जी, आशा है इस वक्त आप चैन से सो रहे होंगे। अब सिवान में 4 साल की बच्ची से गैंगरेप हुआ है। सुबह आपके नियोजित कर्मचारी सह प्रवक्ता आपको बता देंगे कि मैं रात के 11:15 बजे आपकी कृत्रिम छवि को बदनाम कर रहा था। कल एक दर्जन मंत्रियों से मेरे विरुद्ध प्रेस कॉन्फ्रेंस करवा देना।'

वहीं तेजप्रताप यादव ने भी नितीश कुमार पर ट्विट के माध्यम से पूछा है कि बिहार में सुशासन है या गुंडाराज??
वहीं इन सभी के सोशल वार का जवाब बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने भी अपने ट्वीट के माध्यम से ही दिया है। उन्होंने नोटबंदी और पटियाला हाउस कोर्ट के फैसले के आधार पर राजद पर सियासी हमला बोला है और कहा है कि नोटबंदी के वक्त लालू प्रसाद की तिजोरी में सारे पैसे पड़े पड़े कागज के टुकड़े बन गए थे।

सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट किया है कि कई नेता नोटबंदी के नतीजों पर देश को गुमराह कर रहे हैं। नोटबंदी से वैसे लोगों की कमर टूट गई थी जिन्होंने बेहिसाब रुपए जमा कर रखे थे। नोटबंदी की वजह से लालू प्रसाद, मायावती, ममता बनर्जी, गांधी परिवार के साथ साथ नक्सलियों और आतंकवादियों की तिजोरी में रखे अरबों रुपए कागज के टुकड़े बन गए थे। अब ऐसे लोग देश को गुमराह करने वाली बातें कर रहे हैं। इससे भारत की अर्थव्यवस्था पहले से ज्यादा मजबूत और पारदर्शी हुई है।

ये भी पढ़ें- तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा- 'आसरा गृह कांड' में 5 बड़े 'रंगीन' अधिकारी हैं शामिल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+