Bihar Politics: CM Nitish के G-20 Dinner पर हो रही कयासबाजी पर विराम, सम्राट चौधरी ने कही ये बात
CM Nitish, G-20 Dinner: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जी-30 डिनर पार्टी में पीएम मोदी से मुलाक़ात के साथ वायरल तस्वीर पर सियासत शुरू हो चुकी है। सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज़ है कि नीतीश कुमार 'INDIA गठबंधन' पर प्रेशर पॉल्टिक्स कर रहे हैं, अगर उन्हें महागठबंधन का संयोजक नहीं बनाया गया तो वह फिर पलटी मार सकते हैं।
नीतीश कुमार अपने चुनावी दांव से प्रदेश की सियासी फिज़ा बदलने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में अगर उन्हें महागठबंधन में सम्मान नहीं मिला तो वह 'INDIA गठबंधन' के लिए मुश्किलें पैदा कर सकते है। सियासी गलियारों में तेज़ हुई चर्चा पर बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने विराम लगा दिया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने साफ़ करते हुए कहा कि अब NDA में नीतीश कुमार के लिए कोई जगह नहीं है। बिहार को अब नीतीश मुक्त बनाना है। नीतीश कुमार के शासन में बिहार में अपराध बढ़ रहा है। प्रदेश की जनता का बुरा हाल हो चुका है। 2024 का लोकसभा चुनाव हम लोग जीत रहे हैं। इसके बाद नीतीश मुक्त बिहार बनाएंगे।
सम्राट चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर भी जमकरा निशाना साधा, उन्होंने कहा कि लालू यादव चारा खांएगे तो, उन्हें कैसे छोड़ दिया जाए। रेलवे में नौकरी के बदले जमीन, जैसे मामलों में उनपर केस चलेगा। लालू प्रसाद यादव कैसे बच सकते हैं।
नीतीश कुमार ने ही लालू यादव को चारा घोटाला में जेल करवाई। नीतीश कुमार ने ही नौकरी के बदले ज़मीन मामले दस्तावेज़ दिए। अब उन मामलों में कार्रवाई भी हो रही है। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र भारतीय जनता पार्टी ने बिहार में सियासी ज़मीन मज़बूत करने की क़वायद तेज़ कर दी है।
बिहार के विभिन्न ज़िलों में भाजपा नेता और कार्यकर्ता संगठन को बूथ स्तर तक मज़बूत करने में जुटे हुए हैं। इसी के मद्देनज़र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लगातार पार्टी कार्यक्रमों में शिरकत कर प्रदेश सरकार पर ज़ुबानी हमला बोल रहे हैं। वहीं सियासी गलियारों में यह भी चर्चा है कि पहले के मुकाबले बिहार में भाजपा की पकड़ मज़बूत हुई है, अगर महागठबंधन के नेताओं ने सही रणनीति नहीं बनाई तो, कई सीटों पर नुकसान उठाना पड़ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications