Bihar Politics: ‘ब्राह्मण-राजपूत’ को लेकर गरमाई सियासत, क्या 'INDIA गठबंधन' के वोटों का होगा ध्रुवीकरण?

Caste Politics In Bihar: बिहार में 'ब्राह्मण-राजपूत' को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। पक्ष-विपक्ष के नेताओं में कोई सांसद मनोज झा के बयान का समर्थन कर रहा है तो कोई उनके ख़िलाफ़ है। सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज़ है कि 'ब्राह्मण-राजपूत' के विवाद को लेकर 'INDIA गठबंधन' के वोटों का ध्रुवीकरण हो सकता है।

विपक्षी दलों की बात तो दूर है, राजद नेताओं ने ही पार्टी सांसद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सबसे पहले बाहुबली आनंद सिंह के बेटे राजद विधायक चेतन आनंद ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर कहा था, कि ठाकुर हूं साहब, अपशब्द नहीं सहूंगा। इसके बाद बाहुबाली आनंद मोहन ने का ज़ुबान खींच लेने वाला बयान आया।

Political Gossips Started In Bihar on Brahmin-Rajput Caste

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से जब सांसद मनोज झा के बयान पर सवाल करने पर उन्होंने कहा कि वह बहुत ही विद्वान शख्स हैं, जो कहा सही ही होगा। वहीं बिना नाम लिए हुए लालू प्रसाद यादव ने पार्टी नेताओं को भी नसीहत दे डाली कि मनोज झा के बयान पर प्रतिक्रिया देने वाले सज्जने परहेज़ करें, मनोज झा नो जो कहा सही कहा है।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी सांसद मनोज झा के बया का समर्थन किया है, उन्होंने कहा कि मनोज ने जो कविता का हवाला दिया, उसमें 'ठाकुर' लफ्ज़ आया है। किसी जाति विशेष की पर बात नहीं हुई है। वहीं बिहार सरकार में मंत्री रहे भाजपा विधायक नीरज कुमार बबलू (छातापुर विधानसभा, सुपौल) ने प्रतिक्रिया दी है।

भाजपा विधायक नीरज कुमार बबलू ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने मनोज झा के बयान का समर्थन किया है। इससे ज़ाहिर है कि लालू यादव के इशारे पर ही मनोज झा ने ठाकुरों पर बयान दिया है। लालू यादव का चाकरी करने वाले नेता मनोज झा कि राज्यसभा सदस्यता भी ख़त्म होने वाली है।

लालू प्रसाद यादव, राजपूत और ब्राह्मण को लड़ाने की साजिश रच रहे हैं, पहले उन्होंने कहा था भूरा बाल ख़त्म करो और राजपूत और ब्राह्मण की सियासत कर रहे हैं। जनता सब चीज़ों का जवाब देगी। सियासी प्रतिक्रियाओं के बाद यह चर्चा तेज़ हो गई है कि, भाजपा जोड़ तोड़ की सियासत करने में माहिर है।

राजपूत और ब्राह्मण को लेकर छिड़ी सियासी जंग का भाजपा बिहार में फ़ायदा उठा सकती है। वोटों में सेंधमारी करने की बजाय जातीय सियासत को हवा देने वालो मुख्य चेहरों को ही अपने पाले में कर लेगी। उनके साथ वोट बैंक भी एनडीए गठबंधन में मूव कर जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+