सुशांत सिंह राजपूत के मामले की CBI जांच की अनुमति मिलने के बाद मुंबई से लौट आई बिहार पुलिस

पटना। सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच के लिए मुंबई गई पटना पुलिस पुलिस की टीम वापस लौट आई है। केंद्र सरकार द्वारा सीबीआई जांच की अनुमति मिलने के बाद बिहार पुलिस के ऑफिसर वापस पटना लौट आए हैं। 1 सप्ताह पहले सुशांत केस की जांच करने बिहार के 4 पुलिस अधिकारी मुंबई गए थे। अब सुशांत केस को सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया है। लिहाजा बिहार की पुलिस जांच स्थगित कर वापस लौट आई है।

Police return from mumbai after permission cbi investigation in sushant death case

पटना पुलिस की टीम अब अपनी जांच रिपोर्ट एसएसपी उपेन्द्र शर्मा को सौंपेगी। इसके बाद टीम के सभी सदस्य आईजी संजय सिंह से मुलाकात करेंगे और जांच के संबंध में जानकारी देंगे।हालांकि पटना के सिटी एसपी विनय तिवारी अभी भी क्वारंटाइन में हैं। बीएमसी ने उन्हें जबरन 14 दिनों के क्वारंटाइन में भेज दिया है। हालांकि बिहार सरकार ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। बावजूद इसके बीएमसी मानने को तैयार नहीं है और बिहार की अपील को खारिज कर दिया है।

Recommended Video

    Sushant Singh Rajput Case: CBI जांच से पहले वापस लौटी पटना पुलिस, दिया ये बड़ा बयान | वनइंडिया हिंदी

    वहीं बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में रिया मामले पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने आईपीएस प्रकरण में महाराष्ट्र सरकार की जमकर फटकार लगाई थी। बता दें कि, 27 जुलाई को मुंबई पहुंची पटना पुलिस की टीम ने सुशांत की बहन, अंकिता लोखंडे, फ़िल्म डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा और रूमी जाफरी, नौकर नीरज, गार्ड, कुक, दीपेश सावंत, सिद्धार्थ पिठनी सहित करीब 12 लोगों का बयान ले चुकी है। पुलिस ने सुशांत के मोबाइल की सीडीआर रिपोर्ट, बैंक स्टेटमेंट सहित अन्य सबूत भी जुटाए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+