Patna News: यूपी स्टाइल में बिहार पुलिस का एक्शन, गिरफ्त में था कातिल, अचानक गूंजी गोलियों की आवाज़, जानिए
Patna News: बिहार में अपराधियों के बुलंद हौसले को पस्त करने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। यूपी की तर्ज़ पर बिहार में भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में राजधानी पटना में अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अब एक्शन मोड में आ चुकी है।
उत्तर प्रदेश पुलिस की तर्ज़ पर अब बिहार पुलिस भी एनकाउंटर का रास्ता अपना रही है। बुधवार की रात इसी का एक उदाहरण तब देखने को मिला जब एक हत्या के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गोली मार दी। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस की टीम हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ला जा रही थी।

पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में मंगलवार (10 जून) की रात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जबकि एक पान दुकानदार इस गोलीबारी में घायल हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुधवार देर रात मुख्य आरोपी ईशु को बिहटा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम जब ईशु को लेकर बिहटा से पटना लौट रही थी, उसी दौरान उसने शौच का बहाना बनाकर पुलिस वाहन से नीचे उतरने की अनुमति मांगी।
जैसे ही वह नीचे उतरा, वह भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने पहले उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं रुका तो मजबूरी में पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिससे वह वहीं गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे फिर से कब्जे में लेकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं आगे की कार्रवाई के साथ युवक के अन्य साथियों की तलाश भी की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications