13 सितंबर को पीएम मोदी बिहार में लॉन्च करेंगे 901 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट
पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 13 सितंबर को पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैंस की बिहार से जुड़ी 901 करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। पीएम मोदी पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय की 901 करोड़ की तीन योजनाओं का वर्चुअल समारोह के माध्यम से शुभारंभ करेंगे।

इस दिन पीएम मोदी पारादीप-हल्दिया दुर्गापुर पाइपलाइन के दुर्गापुर-बांका खंड के 634 करोड़ की लागत से 193 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन के साथ ही बांका में ही 131 करोड़ की लागत से एलपीजी बोटलिंग प्लांट का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा 13 सितंबर को ही 136 करोड़ की लागत से पूर्वी चंपारण के सुगौली में न्यू एलपीजी प्लांट का भी शुभारंभ करेंगे। उद्घाटन समारोह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ सीएम नीतीश कुमार और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान भी संबोधित करेंगे।
Recommended Video
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को संबोधित करते हुए कहा था कि स्थानीय उत्पादों को बिहार में जितना बढ़ावा मिलेगा 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान को उतनी ही ज्यादा ताकत मिलेगी और बिहार उतना ही आत्मनिर्भर बनेगा। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से 20,050 करोड़ रुपए की प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना (पीएमएमएसवाई) का शुभारंभ करते हुए यह भी कहा कि बिहार के गांव को आत्मनिर्भर भारत का केंद्र बनाने के लिए केंद्र सरकार अपने प्रयासों में और तेजी लाएगी।












Click it and Unblock the Notifications