Bihar Chunav से पहले PM Modi ने की सौगातों की बौछार, RJD के शासन को बताया सड़े पेड़ जैसा

PM Modi Bihar Chunav: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को युवाओं और शिक्षा से जुड़ी कई महत्वाकांक्षी योजनाओं की शुरुआत का ऐलान किया है। इन योजनाओं पर कुल 62,000 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाएंगे। छात्रों की पढ़ाई, कौशल विकास और रोजगार के अवसरों में तेजी लाने के उद्देश्य से ये योजनाएं शुरू की गई हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इन योजनाओं के ऐलान के साथ खास तौर पर बिहार के युवाओं का जिक्र किया। बिहार चुनाव से पहले इन योजनाओं के ऐलान का रणनीतिक महत्व भी है।

पीएम मोदी ने संबोधन में बिहार का जिक्र करते हुए कहा कि अब प्रदेश के युवाओं को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। बिहार में जनकल्याणकारी योजनाओं को कुशलता से लागू किया जा रहा है और इसका फायदा युवाओं को मिल रहा है। विधानसभा चुनाव से पहले इन योजनाओं के ऐलान का असर चुनावी रणनीति पर भी पड़ सकता है।

PM Modi Bihar Chunav
'

'RJD राज में बिहार की हालत सड़े पेड़ सी थी'

प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान आरजेडी के शासनकाल पर हमला बोलते हुए कहा, 'ढाई दशक पहले की शिक्षा व्यवस्था और बुरे हालात का आपको अंदाजा नहीं है। पहले बिहार में शिक्षा व्यवस्था तबाह थी। ना स्कूल खुलते थे ना बच्चे आते थे। बच्चों को बिहार छोड़कर जाना पड़ा। यहीं से पलायन की असली शुरुआत हुई। जिस पेड़ की जड़ों में कीड़ा लग जाता है, उसे फिर खड़े करने में बहुत मेहनत लगती है। RJD के राज में बिहार में वही कीड़े लग गए थे। नीतीश जी के साथ मिलकर हम बिहार को फिर पटरी पर लाए।'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'RJD और कांग्रेस के शासन की तुलना में बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में बहुत विकास हुआ है। हाल में केंद्र सरकार ने बिहार के लिए 19 केंद्रीय विद्यालय खोलने की घोषणा की है। बिहार में स्पोर्ट्स के नेशनल, इंटरनेशनल इवेंट हो रहे हैं। 10 लाख पक्की सरकारी नौकरियां बिहार के नौजवानों को दी गई।'

यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: कब होगी तेज प्रताप यादव की RJD में वापसी? Tejashwi Yadav ने किया खुलासा

Bihar Chunav से पहले पीएम मोदी ने की सौगातों की बौछार

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी ने सौगातों की बौछार करते हुए कहा कि इन योजनाओं से बिहार के युवाओं की तरक्की का नया रास्ता खुलेगा। एनडीए सरकार के दौर में बिहार के 50 लाख युवाओं को रोजगार के अवसर मिले हैं।

Bihar के लिए किए ये बड़े ऐलान

⦁ मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना - हर साल 5 लाख ग्रेजुएट युवाओं को 2 साल तक ₹1000 मासिक भत्ता और मुफ्त स्किल ट्रेनिंग।

⦁ बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना (नया स्वरूप) - छात्रों को 4 लाख रुपये तक का बिना ब्याज शिक्षा ऋण। अब तक 3.92 लाख छात्रों ने ₹7880 करोड़ का लोन लिया है।

⦁ बिहार युवा आयोग - 18 से 45 वर्ष तक के युवाओं के लिए आयोग का गठन, ताकि उनकी प्रतिभा का सही उपयोग हो सके।

⦁ जननायक कर्पूरी ठाकुर स्किल यूनिवर्सिटी - उद्योग आधारित कोर्स और व्यावसायिक शिक्षा उपलब्ध कराएगी।

यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव से पहले PM मोदी का बड़ा तोहफा! युवाओं को हर महीने मिलेंगे ₹1000, 62 हजार करोड़ की योजनाओं का ऐलान

NIT पटना को मिलेगा नया कैंपस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनआईटी पटना का नया कैंपस भी इस मौके पर देश को समर्पित किया। बिहटा में बनने वाला यह कैंपस आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इस कैंपस में 6500 स्टूडेंट्स के लिए हॉस्टल परिसर भी होगा। यहां 5G प्रयोगशाला, इसरो के साथ बना स्पेस रिसर्च सेंटर और इनोवेशन सेंटर भी तैयार किया जाएगा। कैंपस के निर्माण में अब तक 9 स्टार्टअप्स ने सहयोग का ऐलान किया है।

पीएम-सेतु योजना समेत इन प्रोजेक्ट्स का ऐलान

मोदी सरकार की नई योजना 'प्रधानमंत्री स्किलिंग एंड एम्प्लॉयबिलिटी ट्रांसफॉर्मेशन थ्रू अपग्रेडेड आईटीआई (PM-SETU)' के तहत देशभर के 1,000 सरकारी आईटीआई कॉलेजों को आधुनिक बनाया जाएगा। इनमें से 200 आईटीआई हब के रूप में काम करेंगे और 800 आईटीआई उनसे जुड़ेंगे। हर हब में डिजिटल लर्निंग, इनोवेशन सेंटर, ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स और प्लेसमेंट सर्विस जैसी सुविधाएं होंगी। इस योजना को वर्ल्ड बैंक और एशियन डेवलपमेंट बैंक का सहयोग भी मिलेगा। पहले चरण में बिहार के पटना और दरभंगा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

इसके अलाव राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 400 नवोदय विद्यालय और 200 एकलव्य मॉडल स्कूलों में कुल 1200 स्किल लैब्स शुरू होंगी। इन लैब्स में बच्चों को आईटी, ऑटोमोबाइल, कृषि, इलेक्ट्रॉनिक्स, लॉजिस्टिक्स और पर्यटन जैसे 12 क्षेत्रों में प्रशिक्षण मिलेगा। इसके लिए 1200 विशेष प्रशिक्षक तैयार किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: कब होगी तेज प्रताप यादव की RJD में वापसी? Tejashwi Yadav ने किया खुलासा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+