बिहार चुनाव से पहले PM मोदी का बड़ा तोहफा! युवाओं को हर महीने मिलेंगे ₹1000, 62 हजार करोड़ की योजनाओं का ऐलान
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं को साधने की बड़ी तैयारी में हैं। आज यानी 4 अक्टूबर को PM मोदी राज्य के युवाओं के साथ वर्चुअल संवाद करेंगे। इस दौरान वे 62 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की योजनाओं की शुरुआत करेंगे। सबसे खास ऐलान होगा, बेरोजगार युवाओं को हर महीने ₹1000 का भत्ता। चुनावी माहौल में इस कदम को युवाओं को साधने का मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है।
62 हजार करोड़ की योजनाओं की शुरुआत
कार्यक्रम के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी कई नई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इनमें सबसे अहम है PM-सेतु योजना, जिसके तहत 60 हजार करोड़ रुपए के निवेश से देशभर के 1000 सरकारी आईटीआई संस्थानों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इसके अलावा बिहार के चार विश्वविद्यालयों में नई शैक्षणिक और अनुसंधान सुविधाओं की आधारशिला रखी जाएगी। वहीं बिहटा स्थित NIT पटना के नए कैंपस का भी उद्घाटन पीएम मोदी के हाथों होगा।

🔹 बेरोजगार युवाओं को हर महीने ₹1000
M मोदी बिहार के युवाओं के लिए मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना (MNSSBY) की भी शुरुआत करेंगे। इस योजना के तहत 5 लाख बेरोजगार युवाओं को दो साल तक हर महीने ₹1000 की आर्थिक मदद मिलेगी। नीतीश कुमार ने पिछले महीने इस योजना का ऐलान किया था, लेकिन प्रधानमंत्री खुद इसे लॉन्च करके इसे चुनावी रंग देने जा रहे हैं।
🔹 युवाओं से सीधा संवाद
कार्यक्रम का सबसे खास पहलू रहेगा प्रधानमंत्री का युवाओं से सीधा संवाद। इस दौरान वे जानने की कोशिश करेंगे कि बिहार के युवा राजनीति, रोजगार और शिक्षा को लेकर क्या सोचते हैं। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को वे किस नजरिए से देखते हैं और आगे उनके लिए और क्या बेहतर किया जा सकता है।
सूत्रों के मुताबिक, PM मोदी इस बात पर भी चर्चा कर सकते हैं कि कैसे केंद्र और राज्य मिलकर रोजगार, स्टार्टअप, डिजिटल स्किल्स और शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं को बेहतर अवसर दे सकते हैं।नीतीश कुमार ने पिछले महीने इस योजना का ऐलान किया था, लेकिन प्रधानमंत्री खुद इसे लॉन्च करके इसे चुनावी रंग देने जा रहे हैं।
🔹 IIT टॉपर्स और कौशल प्रयोगशालाओं का शुभारंभ
संवाद कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री देशभर के IIT टॉपर्स को सम्मानित करेंगे। इसके साथ ही वे 34 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के नवोदय और एकलव्य मॉडल स्कूलों में 1200 व्यवसायिक कौशल प्रयोगशालाओं की भी शुरुआत करेंगे। इसे 'कौशल दीक्षांत समारोह' के रूप में मनाया जाएगा।
🔹 MNSSBY योजना: बिहार के युवाओं के लिए गेमचेंजर
यह योजना पहली बार 2016 में शुरू हुई थी। पहले यह सिर्फ 12वीं पास बेरोजगार युवाओं के लिए थी। लेकिन अब इसे ग्रेजुएट युवाओं तक बढ़ा दिया गया है।
पात्रता: बिहार का निवासी होना चाहिए, उम्र 20 से 25 साल हो और कम से कम ग्रेजुएट पास।
लाभ: 24 महीने तक ₹1000 हर महीने की आर्थिक सहायता।
शर्त: आवेदक किसी अन्य सरकारी बेरोजगारी भत्ते या स्कॉलरशिप का लाभ न ले रहा हो।
अब तक इस योजना से करीब 7.6 लाख युवाओं को फायदा मिला है। इस बार इसका दायरा और बड़ा कर दिया गया है, जिससे लाखों और युवाओं को सीधा लाभ मिलेगा।
🔹 MNSSBY आवेदन प्रक्रिया आसान
इस योजना का लाभ उठाने के लिए युवाओं को बिहार सरकार के पोर्टल www.7nischayyuvaupmission.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
आवश्यक दस्तावेजों में आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, शैक्षिक प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और बैंक अकाउंट की डिटेल शामिल हैं। आवेदन के बाद युवाओं को एक Acknowledgement Slip दी जाएगी।
🔹 चुनावी समीकरणों में कितना असर?
चुनाव से ठीक पहले PM मोदी का यह ऐलान युवाओं के बीच बड़ा संदेश देने वाला है। बिहार में बेरोजगारी हमेशा से बड़ा चुनावी मुद्दा रहा है। विपक्ष लगातार इस पर सरकार को घेरता रहा है। ऐसे में युवाओं को ₹1000 महीना और स्किल डेवेलपमेंट के वादे चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा साबित हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications